कोरबाखेलछत्तीसगढ़

जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दम, योग के महत्व पर बोले केबिनेट मंत्री और महापौर..

कोरबा, 07 दिसंबर 2025। कोरबा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता 2025 (महिला वर्ग) का भव्य आयोजन रविवार को गीतांजलि भवन, पुराना बस स्टैंड कोरबा में किया गया। पूरे कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं तथा महिला पतंजलि की टीम ने आकर्षक योगासन प्रस्तुति देकर उपस्थित जनों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को बाद में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष  प्रफुल्ल तिवारी, प्रमोद अग्रवाल, संजय कुर्मवंशी, दुर्गेश राठौर, सचिन विश्वकर्मा तथा एसोसिएशन की सदस्याओं सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।

महापौर संजू देवी राजपूत ने योग के महत्व पर बोलते हुए कहा कि योग स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी साधन है। उन्होंने कहा कि पुराने समय में लोग अपने दैनिक कार्यों से ही स्वाभाविक रूप से फिट रहते थे, वहीं आज की तेज रफ्तार जिंदगी में योग हर उम्र के व्यक्ति के लिए जरूरी हो गया है। “योग ध्यान से लेकर आसन तक मन, आत्मा और शरीर—तीनों को संतुलित करता है। नियमित योग से शरीर के साथ मन भी मजबूत बनता है, कोरबा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा ऐसे कार्यक्रम निरंतर होने चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग योग के लाभों से परिचित हो सकें।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री  लखन लाल देवांगन ने कहा कि मानव जीवन में योग का महत्व आदिकाल से रहा है। प्राचीन ग्रंथों में भी उल्लेख मिलता है कि ऋषि-मुनि योग को ही साधन बनाकर अनेक बीमारियों का उपचार करते थे। उन्होंने कहा कि आज विज्ञान ने भी सिद्ध किया है कि योग से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की समस्याओं का समाधान संभव है।
मंत्री देवांगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रयासों का ही परिणाम है कि आज 21 जून को पूरे विश्व में ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ मनाया जाता है। यह भारत की प्राचीन संस्कृति का गर्व बढ़ाने वाला कदम है।”

उन्होंने एसोसिएशन के प्रयासों को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं न केवल बच्चों को मंच प्रदान करती हैं, बल्कि समाज में योग के प्रति जागरूकता भी बढ़ाती हैं।

कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और सभी उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान