कोरबाछत्तीसगढ़

दीपका पुलिस ने कुख्यात डीजल चोर गिरोह के 7 आरोपियों किया गिरफ्तार,कब्जे से भारी मात्रा में डीजल और दो बोलेरो वाहन को किया जप्त, एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया खुलासा

कोरबा।जिले के थाना दीपका पुलिस द्वारा कुख्यात डीजल चोर नवीन कश्यप और पुरुषोत्तम यादव गिरोह के 7 आरोपियों गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया है,जिसका खुलासा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रेसवार्ता में किया।


उन्होंने बताया कि SECL गेवरा खदान से डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर कठोर कार्यवाही करने में दीपका पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है।

सुरक्षा अधिकारी गेवरा परियोजना द्वारा थाना दीपका में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया गया था कि दिनांक 22.12.2024 की रात्रि डीजल चोरी कर रहे बोलेरो वाहन सीजी 12 बीएल 6960 में सवार अज्ञात व्यक्तियों को पकड़ने का प्रयास करने पर आरोपीगण द्वारा चोरी के डीजल लेकर फरार हो गये। लिखित आवेदन पर थाना दीपका में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर, उपरोक्त सात आरोपियों को उनके अलग-अलग ठिकानों से पकड़ा गया और उनके मेमोरेंडम के आधार पर उनसे 67 जरीकेन में कुल 2345 लीटर चोरी के डीजल और घटना में प्रयुक्त दो बोलेरो वाहन को बरामद कर जप्त किया गया है तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। आरोपियों से जप्त बोलेरो वाहन में एसईसीएल का सिक्यूरिटी पास मिला है, जिसका उपयोग खदान के अंदर प्रवेश करने के लिये किया जाता था जिसके संबंध में भी जांच की जा रही है। शेष फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है। कोरबा पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही कर इस वर्ष अब तक लगभग 15 हजार लीटर डीजल जप्त की जा चुकी है।

उपरोक्त कार्यवाही में एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू बी एस चौहान,नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन में थाना कुसमुंडा प्रभारी रूपक शर्मा,थाना दीपका प्रभारी प्रेमचंद साहू के कुशल नेतृत्व में पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

(1) पुरुषोत्तम कुमार यादव पिता स्व भुजबल यादव उम्र 34 वर्ष पता बगडबरी पारा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

(2) देवचरण चौहान पिता वीर साय चौहान उम्र 19 वर्ष साकिन विजय नगर दीपका थाना दीपका जिला कोरबा

(3) राजेंद्र साहू उर्फ़ कुनाल पिता लक्ष्मी प्रसाद साहू उम्र 20 वर्ष साकिन कराडी थाना बाराद्वार जिला शक्ति छत्तीसगढ़

(4) शेख उर्फ बिट्टू पिता शेख फैयाज उम्र 28 वर्ष साकिन ज्योति नगर मुक्तिधाम के पास थाना दीपका जिला कोरबा

(5) अर्जुन सिंह पिता स्व बनवारी सिंह गोड उम्र 18 वर्ष साकिन शांति नगर बल्गी बाकी मोगरा थाना बाकी मोगरा जिला कोरबा

(6) देवानंद खूंटे पिता अंजोर साय खूंटे उम्र 19 साल साकिन खमदई पारा खिसोरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

(7) रवि बरेठ पिता रमेश बरेठ उम्र 25 साल साकिन खोखरा (ठाकुर देव) थाना कोतवाली जिला जांजगीर चांपा

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने इन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर प्रारंभिक जांच हेतु सीएसपी दर्री विमल कुमार पाठक को सौंपी जिम्मेदारी

उक्त घटना में प्रधान आरक्षक 35 राजेश कंवर साइबर सेल कोरबा, आरक्षक 754 कमल कैवर्त्य थाना हरदीबाज़ार, आरक्षक 488 तिलक पटेल थाना हरदीबाज़ार, आरक्षक 486 धीरज पटेल थाना कुसमुंडा, आरक्षक 604 त्रिलोचन सागर थाना कुसमुंडा एवं आरक्षक 689 रितेश शर्मा साइबर सेल कोरबा का आचरण संदिग्ध पाए जाने से उन्हें निलंबित कर उनके विरुद्ध प्राथमिक जांच हेतु नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक को सौंपा गया है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button