
कोरबा,दर्री। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगाई और आम जनता की परेशानियों को लेकर दर्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं रसोई गैस और खाद्य सामग्री की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल रही है और महंगाई पर नियंत्रण का कोई ठोस प्रयास नहीं किया जा रहा।
उन्होंने आगे ने कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। परिवहन महंगा होने से हर वस्तु के दाम बढ़ गए हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है।
प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का शव यात्रा निकाल कर जमकर नारे लगाए और चेतावनी दी कि यदि महंगाई और ईंधन कीमतों पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































