
कोरबा। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से संचालित “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने देर रात गुंडे, निगरानी बदमाशों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने उनके घरों पर पहुंचकर सघन सत्यापन और चेकिंग की तथा भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान वर्ष 2024, 2025 एवं 2026 में जिला बदर की कार्रवाई के लिए जिला दंडाधिकारी को भेजे गए प्रतिवेदनों में शामिल व्यक्तियों का भी सत्यापन किया गया। पुलिस ने उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली और कानून का पालन करने की हिदायत दी।

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी गुंडा, निगरानी बदमाश या असामाजिक तत्व दोबारा अपराध करता है अथवा जिले की शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करता है, तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कोरबा पुलिस ने कहा कि जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आम नागरिकों की सुरक्षा और जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
कोरबा पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































