छत्तीसगढ़

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (राज्य से बाहर अध्ययनरत) के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 मार्च तक

जांजगीर-चांपा 15 मार्च 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर संचालित शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग कॉलेज, आई0टी0आई0 एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमे अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी (छ0ग0 के निवासी) जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, को सूचित किया गया है कि शिक्षा सत्र 2023-24 हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के पंजीयन स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाइट http://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ पर ऑनलाइन की जा रही है।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर अध्ययनरत (छ0ग0 के निवासी) विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन हेतु (नवीन एवं नवीनीकरण) के लिए 26 मार्च 2024 तक एवं क्पेइनतेम करने हेतु 31 मार्च 2024 तक निर्धारित किया गया है। निर्धारित तिथियों के पश्चात जिला सत्र 2023-24 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृति नहीं किए जाएंगे एवं लॉक/स्वीकृति करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा। उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं, तो इसके लिए संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे। पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा रहा है। अतः सभी विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय ध्यान रखें कि उनके द्वारा दर्ज किया गया बैंक खाता एक्टिव हो एवं आधार सीडेड बैंक खाता नम्बर की प्रविष्टि ही करना सुनिश्चित करें।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button