छत्तीसगढ़

कलेक्टर एवं एसएसपी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के सुचारू एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की ली संयुक्त बैठक

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों को जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें – कलेक्टर

कोलाहल नियंत्रण अधिनियम अंतर्गत डीजे एवं अन्य कार्यक्रमों में ध्वनि प्रदूषण होने पर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश

गरियाबंद 19 मार्च 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2024 के सुचारू एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले उपस्थित थे। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने कहा कि जिले में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के कार्यक्रमों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। उन्होंने इसका कड़ाई से पालन करने कहा। उन्होंने कहा कि आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिया गया है। कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों को जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि आदर्श आचरण संहिता की जानकारी सभी अधिकारी को होनी चाहिए। लोकसभा निर्वाचन कार्य के साथ आगामी त्यौहारों होली, ईद-उल-फितर एवं रामनवमी पर्व में कानून व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। धार्मिक स्थलों का उपयोग किसी भी रूप में चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए नहीं किया जाएगा।

कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि आदर्श आचरण संहिता के साथ ही जिले में धारा 144 प्रभावशील हो गई है, इसका पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के ठहरने की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। मतदान केन्द्रों में पेयजल, प्रकाश, बाउंड्रीवाल, छांव, रैम्प, साफ-सफाई, उपचार सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं होनी चाहिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभा, रैली की अनुमति देने में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पोस्टल बैलेट के अंतर्गत दिव्यांगजनों को होम वोटिंग की सुविधा प्रदान की गई हैं। ऐसे बुजुर्ग मतदाता जो मतदान केन्द्रों तक पहुंचने में सक्षम नहीं होंगे वे भी मतदान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद कोलाहल नियंत्रण अधिनियम अंतर्गत रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ध्वनि विस्तार यंत्र प्रतिबंधित रहेगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक काम्बले ने कहा कि जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 की प्रक्रिया को निर्भीक एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने कहा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन का महत्वपूर्ण कार्य सजगता एवं सक्रियतापूर्वक करें। उन्होंने कहा कि गरियाबंद जिला अंतर्राज्यीय सीमा से लगा हुआ है। जहां से अवैध परिवहन, नगदी, शराब या अन्य नशे की सामग्री एवं अन्य सामग्री आने की संभावना रहती है। जिसकी ईमानदारी से जांच नियमित करना होगा। उन्होंने पारदर्शिता के साथ कार्य करने कहा। इसकी जांच रिपोर्ट नियमित रूप से भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन के साथ आगामी होली त्यौहार एवं अन्य त्यौहार आने वाले है। जिले में सामाजिक सौहार्द्र बना रहे यह सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आगामी त्यौहारों को देखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक काम्बले ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य को देखते हुए जिले में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस फोर्स आने वाली है जिसके रहने, पेयजल, प्रकाश सहित अन्य बुनियादी सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय