छत्तीसगढ़

लोकसभा निर्वाचन को लेकर कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक

जिले के सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें – कलेक्टर

अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करने के दिए निर्देश

जांजगीर चांपा 15 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र निष्पक्ष रूप से निर्वाचन कार्य संपन्न कराना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है, इस दौरान आचार संहिता का पालन सभी अधिकारी/कर्मचारी सक्रियता से पालन करें। उन्होंने कहा कि जिसे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह अधिकारी उस कार्य से संबंधित जानकारी रखें एवं दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करें।
कलेक्टर ने कहा कि पोस्टल बैलेट (डाकमत पत्र) के माध्यम से दी जा रही सुविधाओं से कोई मतदाता वंचित न रहे और पलायन करने वाले मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करें। उन्होंने मतदान केंद्रों में सभी मुलभूत सुविधाएं सुनिश्चत करने कहा साथ ही दिव्यांग, बुजुर्ग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्था जैसे – बिजली, पानी और छाया के उचित इंतजाम किए जाने कहा। उन्होंने कहा कि एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी की टीम सतत रूप से मॉनिटरिंग करें। उन्होंने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप की गतिविधियों का संचालन सतत रूप से चलाए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर छिकारा ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत जिले में नामांकन की प्रक्रिया 12 अप्रेल से प्रारंभ हो गई है। नाम निर्देशन के लिए 12 से 19 अप्रैल तक (सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर) समय प्रातः 11 से 03 बजे तक निर्धारित किया गया है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 20 अप्रैल 2024 को होगी। नाम वापसी की तिथि 22 अप्रैल 2024 है।

इस दौरान सहायक कलेक्टर (प्रशिक्षु आईएएस) दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, जिला पंचायत सीईओ गोकुल कुमार रावटे, अपर कलेक्टर लवीना पांडेय, जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी सहित जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured समय सीमा की बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश featured प्रशिक्षु आईएएस क्षितिज गुरभेले को दी गई भावपूर्ण विदाई, एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण featured कलेक्टर-एसपी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय featured ’महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत featured किसानी के नया बछर अक्ति तिहार (अक्षय तृतीया) एवं माटी पूजन दिवस का आयोजन featured सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन जिले के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध featured कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश featured कलेक्टर-एसपी ने जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं पावर प्लांट की ली बैठक featured कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं featured निर्धारित समय से विलंब से कार्यालय पहुंचने पर उपसंचालक,समाज कल्याण को कारण बताओ नोटिस featured महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल,मशरूम खेती के प्रशिक्षण से बढ़ेगा स्वरोजगार featured ग्राम आमगांव में पुलिस जनचौपाल : अपराध जागरूकता, महिला सुरक्षा और साइबर सतर्कता पर थाना प्रभारी ने की संवाद featured जनता यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक कोरबा में सम्पन्न, कर्मचारी हित में कई अहम प्रस्ताव पारित featured सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं जिले वासियों के सहयोग से बालोद जिले को हासिल हुआ उल्लेखनीय उलपब्धि: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured सुशासन तिहार के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा