छत्तीसगढ़

कलेक्टर आकाश छिकारा ने ली आदिवासी विकास विभाग कि समीक्षा बैठक

जांजगीर-चांपा 26 जुलाई 2024/कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में आदिवासी विकास कार्यालय की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने छात्रावास आश्रमों के स्वीकृत सीट के अनुसार प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते शत प्रतिशत प्रवेश की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास में निवासरत विद्यार्थियों का शिक्षा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने कहा। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के प्रति मोटिवेट करने व परीक्षा परिणाम की विकासखंड वार जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा सभी छात्रावासों में स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तायुक्त भोजन, सभी छात्रावासों के खिड़कियों में जाली लगाने, छात्रावास परिसर की साफ-सफाई कराने सहित सर्व सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि सभी कन्या छात्रावासों में सीसी टीव्ही कैमरा शत प्रतिशत चालू हालत में रहें इसका ध्यान रखें। कलेक्टर ने डेगु, मलेरिया के बचाव के लिए परिसर की श्रमदान अभियान चलाकर साफ-सफाई कराने एवं जहां पानी का ठहराव है या पानी जमा हो रहा है वहां मिट्टी तेल, इंजन आयल एवं अन्य लार्वा रोधी पदार्थों का छिड़काव करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने चिन्हांकित मृत वन अधिकार पत्र धारकों को फौती नामांतरण पूरा करने के साथ नामांतरण पंजी में दर्ज करते हुए वन अधिकार पत्रों को अभिखित करने के साथ संबंधित विभाग को एक प्रति प्रेषित करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए गए है। इसके साथ ही उन्होंने वन अधिकार पट्टा के लंबित प्रकरणों का निराकरण करते हुए सामुदायिक वन संसाधन अधिकार, वन अधिकार अंतर्गत चिन्हांकित ग्रामों में से मॉडल के रूप में विकसित करने कहा। इसके साथ ही बैठक में विभाग में संचालित समस्त योजनाओं का समीक्षा करते हुए अपूर्ण कार्याे को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने संस्था अंतर्गत समस्त पंजियो का संधारण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिले में संचालित समस्त छात्रावास आश्रमों में निवासरत छात्र, छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से कराये जाने, साफ-सफाई बनाए रखने पोषण वाटिका विकसित करने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक आयुक्त निशा नेताम मंडावी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान