छत्तीसगढ़

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा थाना चांपा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालो गणमान्य नागरिकों को किया गया सम्मानित

जांजगीर – चांपा।पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा अपने वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना चांपा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गणमान्य नागरिकों से मुलाकात कर उनको सम्मानित किया।

इस दौरान उन्होंने चांपा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं संगठनों के सहयोग से लगाया जा रहे है चौक चौराहों में CCTV कैमरा कार्य की सराहना की।

उन्होंने कहा CCTV कैमरा लगाने से अपराधो की रोकधाम एवं पीड़ित को न्याय दिलाने, आरोपी को पकड़ने में पुलिस की सफलता मिलती है।

SDOP चाम्पा यदुमणि सिदार एवं निरीक्षक डाक्टर नरेश कुमार पटेल थाना प्रभारी चांपा के उचित प्रयासों से एवं चांपा क्षेत्र के लोगो के सहयोग से लगाया जा रहा है CCTV कैमरा

वर्तमान समय में बढ़ते अपराध को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से जिले के चौक चौराहों पर के पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विवेक शुक्ला (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल द्वारा CCTV कैमरा लगाने के निर्देश दिए जाने पर SDOP चाम्पा यदुमणि सिदार एवं निरीक्षक डाक्टर नरेश कुमार पटेल थाना प्रभारी चांपा द्वारा CCTV कैमरा लगाने हेतु पहल किया गया जिसमे थाना चांपा क्षेत्र के लोगो से सहयोग से चौक चौराहों पर CCTV कैमरा लगाया जा रहा है।

जिला पुलिस जांजगीर द्वारा हर दृष्टि से सुरक्षित करने की सोच के साथ पुलिस काम कर रही है। अपराध नियंत्रण के पहलू को हमने गंभीरता से लिया है। अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि समाज के अलग-अलग क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले चिंतनशील वर्ग ने इस काम में पुलिस का सहयोग करने के साथ एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। चांपा शहर में सुरक्षा की दृष्टिगत प्रवेश और निकासी वाले बिंदु के अलावा अन्य महत्वपूर्ण केंटो को हाई फ्रीक्वेंसी क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरा से लैस किया जा रहा है। इनके माध्यम से आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। अप्रत्याशित घटना की स्थिति में यह संसाधन पुलिस की जांच और पीड़ित पक्ष को रहा देने के लिए अपनी उपयोगी भूमिका निभाएंगे।

पुलिस के द्वारा की गई पहल पर ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, ज्वेलर्स एसोसिएशन, स्टोन क्रेशर यूनियन, ब्राम्हण समाज , वरिष्ठ व्यापारियों सहित अन्य लोगों ने रुचि दिखाई। साथ ही पुलिस की इस योजना को ऊंचाई देने के लिए आर्थिक रूप से हमें अपेक्षित सहयोग प्रदान किया । इस सहयोग से ही चांपा शहरी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉलेशन का काम क्रियान्वित करने जा रहे हैं और जल्द ही यह काम पूर्ण होने के साथ सुरक्षा की भावना को मजबूती देगा। पुलिस का कंट्रोल रूम भी क्लोज सर्किट्स कैमरे के माध्यम से आसपास की गतिविधियों पर नजर रखेगा।पुलिस की योजना आप सभी के सहयोग से सफल होने जा रही है इसके लिए चाँपा पुलिस आपका हार्दिक धन्यवाद ज्ञापन करती है और यह भी आशा करती है कि भविष्य में भी आपका इसी प्रकार से सहयोग हमें प्राप्त होता रहेगा।

उपरोक्त सराहनीय कार्य में थाना चांपा क्षेत्र के चांपा, सेवा संस्थान के सदस्य, ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन चांपा, सराफा एसोसिएशन चांपा,मनोज शर्मा आनलाइन कंप्यूटर चांपा, ब्राम्हण समाज चांपा, अजय बंसल ब्यवसायी, एवं थाना चांपा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक द्वारा CCTV कैमरा लगाने में सहयोग किए जाने से पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डाक्टर संजीव शुक्ला द्वारा सम्मानित किया जाकर उनके कार्यों की प्रशंसा किया गया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button