Sunday, August 3, 2025

          आकस्मिक मृत्यु के 03 प्रकरणों में 12 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

          Must read

            जांजगीर-चांपा 29 जुलाई 2024/ कलेक्टर आकाश छिकारा ने आपदा मृत्यु के 03 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।

            जिले की तहसील बलौदा के ग्राम पंचायत पंतोरा निवासी समीर सारथी की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता राजेश सारथी, तहसील अकलतरा के ग्राम पंचायत बनाहिल निवासी मनमोहन केंवट की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता पुनाउराम और ग्राम पंचायत चंरोरी निवासी लखराम पटेल की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी फूलेश्वरी बाई पटेल को राजस्व पुस्तक 6-4 के तहत् चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

              More articles

              - Advertisement -

                    Latest article