कोरबाछत्तीसगढ़देश

संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं के लिए केन्द्रीय मंत्री से मिलीं कोरबा सांसद

कोरबा-गेवरा रोड तक पूर्व की तरह यात्री ट्रेन चलाने का आग्रह

कोरबा। सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर कोरबा जिला सहित संसदीय क्षेत्र में यात्री सुविधाओं के संबंध में मांग पत्र सौंपा है।
सांसद ने रेल मंत्री को अवगत कराया कि करीब साल भर से कोरबा-गेवरा रोड के बीच यात्री ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है। कोरबा-कुसमुंडा और गेवरारोड के बीच की सडक़ अत्यंत ही जर्जर है जिससे कुसमुंडा, गेवरा की ओर जाने वाले यात्रियों को अनेकों कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए तत्काल प्रभाव से कुछ यात्री ट्रेनों को गेवरा रोड तक पूर्व की तरह चलाया जाए।
सांसद ने रेल मंत्री से मांग की है कि कोरबा रेल्वे स्टेशन, चाम्पा रेल्वे स्टेशन, सक्ती रेल्वे स्टेशन नैला रेल्वे स्टेशन में बिस्तरयुक्त प्रतिक्षालय का निर्माण व कोरबा, चाम्पा, सक्ती में विकलांगों, वृद्धजनों, महिलाओं व अन्य को एक प्लेट फार्म से दूसरे प्लेट फार्म में जाने हेतु रैम्प का निर्माण किया जाना चाहिए। सारागांव रेल्वे स्टेशन का जीर्णोद्धार व सर्व सुविधायुक्त बनाया जाये, सक्ती में फुट ओवर ब्रिज में एस्कलेटर की आवश्यकता एवं उच्च स्तरीय वेटिंग हॉल निर्माण, सक्ती रेल्वे स्टेशन में शेड निर्माण, यूरिनल, पेय जल एवं अन्य यात्री सुविधा का विस्तार किया जाए। सांसद ने रेल मंत्री से कहा कि औद्योगिक नगरी कोरबा को जोडऩे वाले चाम्पा रेल्वे स्टेशन में 128601/12859 गीतांजली एक्सप्रेस, 20471/20472 बीकानेर-पुरी का ठहराव दिया जाये, सक्ती में नगरवासियों की बहुप्रतिक्षित मांग गोंडवाना एक्सप्रेस का स्टापेज सुनिश्चित किया जाए।
रद्द की गई यात्री ट्रेनों को नियमित चलाने की मांग
रेल संघर्ष समिति कोरबा के द्वारा सांसद को ज्ञापन सौंपकर यात्री सुविधाओं के संबंध में मांग की गई है जिस पर सांसद ने समस्याओं से रेल मंत्री को बताया है कि त्योहारों, छुट्टियों, शादी-ब्याह के अवसरों में रेलवे बिना बताए, बिना कारण के यात्री ट्रेनों को रद्द कर देती है। महिने पहले यात्रा की योजना बनाकर रिजर्वेशन कराने वाले यात्री रेलवे की इस मनमानी से परेशान है। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली सैंकड़ों यात्री ट्रेनों को अनेकों बार महिनों तक के लिए रद्द किया गया है। इसका कारण मेन्टेनेंस बताया जाता है जबकि उन्हीं ट्रैकों पर यात्री ट्रेनों से 50 गुना अधिक क्षमता वाली मालवाहन ट्रेनें चलाई जाती है। कोरबा से कई यात्री ट्रेनों को बंद कर दिए जाने के कारण समस्याएं हो रही है जिन्हें पुन: प्रारंभ करना चाहिए।
5 दिन पूर्व सूचना देने रेल मंत्री ने किया आश्वस्त
सांसद द्वारा ट्रेनों को बिना सूचना बार-बार रद्द किए जाने के संबंध में अवगत कराने पर केन्द्रीय रेल मंत्री ने आश्वस्त किया है कि भविष्य में ट्रेनों के रद्द करने पर 5 दिन पूर्व इस संबंध में सूचना आम लोगों को जारी किए जाने की व्यवस्था की जाएगी। यात्री सुविधाओं व ट्रेनों के मामले में भी रेल मंत्री ने उचित कार्यवाही का आश्वासन सांसद को दिया है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button