देश

आज के दिन भगवान विष्णु की रहेगी इन 3 राशियों पर कृपा, जानें मेष से मीन तक सभी के लिए कैसा रहेगा दिन

मेष राशि : आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। आज घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से रिश्ते में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। यह समय अपने व्यवहार और पिछले समय में की गई गलतियों में सुधार लाने का है। आप मजबूती के साथ एक नई शुरुआत करेंगे। आप किसी काम के लिए नई योजना पर विचार भी कर सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि होने की उम्मीद है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए। अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको गलतफ़हमी से बचना चाहिए।

वृष राशि : आज आपका दिन ताजगी भरा रहेगा। आज आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां रहेगी। आज आप किसी धार्मिक कार्य संबंधी योजना बनायेंगे। आपका कही फंसा हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई में शिक्षको का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनायेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। व्यापर में रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। विष्णु भगवान की कृपा आप पर बनी रहेगी।

मिथुन राशि : आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज कारोबार में छोटी- छोटी बारीकियां समझना जरूरी है। आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। आज आपकी खास इच्छा पूरी होने की उम्मीद है। ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफ़ा करेगा। संतान संबंधी महत्वपूर्ण कार्य आज संपन्न हो सकता है, आपको अच्छा लगेगा। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा है, साथ में कहीं घूमने जायेंगे। आज ससुराल पक्ष से शुभ सुचना मिलने के योग बने हुये है।

कर्क राशि : आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर के रखरखाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजना बना सकते है। आपकी संतान को सफलता मिलने से घर में खुशियाँ बढ़ेगी। बच्चो के बेहतर करियर के लिए आप किसी अच्छे एक्सपर्ट से सलाह ले सकते है। जमीन जायदाद लेने के सिलसिले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। काम में नयी तकनीकों को अपनाने से… काम जल्दी पूरा होगा। मेडिकल की पढाई कर रहे छात्रों के लिये आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा।

सिंह राशि : आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। आज ऑफिस में कार्यों को पूरा करने में आपका ध्यान लगा रहेगा। बॉस आपसे प्रसन्न होंगे। भविष्य को लेकर बनाई योजनाएं कारगर साबित होंगी । आज आपको पुराने दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। इस राशि के कपड़ा व्यापारियों को विशेष रूप से सफलता मिलेगी। आप कुछ लोगों के साथ मिलकर किसी सामाजिक कार्य की रूपरेखा बना सकते हैं । नवविवाहित आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे।

कन्या राशि : आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत तथा पारिवारिक जीवन में न पड़ने दे। आज घर पर मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिससे लोगों का आना जाना लगा रहेगा। स्टूडेंट्स को आज टीचर द्वारा विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। आज आप कम्प्यूटर कोर्स सीखने का मन बनायेंगे, इस पर माता के साथ विचार विमर्श कर सकते है। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में मदद करेंगे, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।

तुला राशि : आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा की गतिविधियों से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने लिए भी जरूर निकालें । आप अपनी पारिवारिक व व्यवसायिक जिम्मेदारियों को बखुबी अंजाम देंगे। आज आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी । विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगा रहेगा। आज आपके रुके हुए कामों को पूरा करने का अच्छा समय है। आपके पिता जी आपके अच्छे करियर के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज आप किसी दोस्त के बर्थडे पार्टी में शामिल होंगे, जहा खूब मौज मस्ती होगी।

वृश्चिक राशि : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने का प्रयास सफल रहेगा। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपका को प्रशासनिक कार्य पूरा हो जायेगा। आज नये बिजनेस की प्लानिंग करेंगे, जिसमे आपको ज्यादा लाभ मिलने वाला है। आप आज परिवार वालों के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। आज स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। अचानक हुआ धन लाभ आपके आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा।

धनु राशि : आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज व्यवस्थित दिनचर्या बनी रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधी मामला रुका हुआ है तो उसको हल करने का उचित दिन है। किसी खास व्यक्ति द्वारा आपको उचित सलाह भी मिलेगी। आपके सहज और उत्तम स्वभाव की वजह से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आज घर में नन्हे मेहमान के आने की सम्भावना बन रही है। परिवार में किसी से चल रही अनबन आज समाप्त होगी और उसके प्रति प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर भगवान के दर्शन करने जायेंगे।

मकर राशि : आज आपका दिन उत्तम रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं से आज कुछ राहत मिलेगी । व्यक्तित्व को निखारने के लिए किये गये प्रयास का अच्छा परिणाम सामने आएंगे । आज समाज में आपकी छवि निखरेगी। अगर आप जीवनसाथी के साथ रिश्तों में संतुलन बना कर चलेंगे, तो आपके रिश्ते मज़बूत होंगे। माता जी के स्वास्थ्य में आज पहले से बेहतर सुधार आयेगा। आज आप नया काम सीखेंगे जिसका भविष्य में आपको फायदा होगा। बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते है।

कुंभ राशि : आज आप अपने कार्यों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। आज किसी समारोह अथवा सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा। इस समय कई खर्चे सामने आएंगे, परंतु साथ ही आय के स्त्रोत भी बढ़ने से आर्थिक समस्या नहीं रहेगी। आपकी शिक्षा अथवा करियर से संबंधित समस्यायें दूर होंगी। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन खुशखबरी मिल सकती है। आपको माता- पिता का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे।

मीन राशि : आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप आज टेक्नीकल वर्क सीख सकते है, जिसका आपको भविष्य में बेहतर लाभ होगा। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का उनकी मनपसन्द जगह पर ट्रान्सफर होने की सम्भावना बन रही है। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। इस राशि के लेखकों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी कविता या कहानी के लिये सम्मानित किया जायेगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आगडीह एयरस्ट्रिप पहुंचे, हुआ आत्मीय स्वागत featured प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करें : कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured समय सीमा की बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश featured प्रशिक्षु आईएएस क्षितिज गुरभेले को दी गई भावपूर्ण विदाई, एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण featured कलेक्टर-एसपी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय featured ’महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत featured किसानी के नया बछर अक्ति तिहार (अक्षय तृतीया) एवं माटी पूजन दिवस का आयोजन featured सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन जिले के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध featured कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश featured कलेक्टर-एसपी ने जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं पावर प्लांट की ली बैठक featured कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं featured निर्धारित समय से विलंब से कार्यालय पहुंचने पर उपसंचालक,समाज कल्याण को कारण बताओ नोटिस featured महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल,मशरूम खेती के प्रशिक्षण से बढ़ेगा स्वरोजगार featured ग्राम आमगांव में पुलिस जनचौपाल : अपराध जागरूकता, महिला सुरक्षा और साइबर सतर्कता पर थाना प्रभारी ने की संवाद featured जनता यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक कोरबा में सम्पन्न, कर्मचारी हित में कई अहम प्रस्ताव पारित