कोरबाछत्तीसगढ़

10 साल में कोरबा शहर को कांग्रेस ने किया खोखला, जनता तैयार है सबक सिखाने के लिए: उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन

तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में शामिल हुए मंत्री श्री देवांगन



कोरबा।10 साल में कोरबा शहर को कांग्रेस के खोखला कर दिया था, इस चुनाव में कांग्रेस के पास बताने के लिए एक बड़ी उपलब्धि नहीं है।
उक्त बातें नगर विधायक, वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन ने तिलक भवन प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में कही।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा की भाजपा ने विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी के नाम पर जो भी वादा किया था उसे माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी द्वारा पूरी की जा रही है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की कोरबा नगर निगम क्षेत्र में 72 हज़ार महिलाओं को महतारी वंदन योजना का प्रतिमाह 1 हज़ार रूपए का लाभ मिल रहा है।कोरबा शहर के एक एक वार्ड में विकास कार्य अब जनता को दिखने लगा है, जनता को मालूम है की भाजपा आएगी विकास लायगी, कांग्रेस सिर्फ भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी ही कर सकती है। पूरी कोरबा शहर की जनता का आशीर्वाद भाजपा प्रत्याशी  संजू देवी राजपूत और सभी 67 पार्षद प्रत्याशियों को मिलने जा रही है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे
निगम में भाजपा के आने के बाद होगी हर भ्रष्टाचार की जांच
एक सवाल के जवाब में मंत्री श्री देवांगन ने कहा की बीते 10 वर्षों में कोरबा नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार की जांच जरूर कराई जाएगी। कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की वजह से कोरबा का विकास रोकने वाले कांग्रेसियों को कोरबा की जनता विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तरह सबक सिखाएगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button