छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में लंबित कार्यों को प्राथमिकता से  पूर्ण करने किया निर्देशित

एमसीबी/12 मार्च 2025/ जिले में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में जनपद पंचायत के अमृत सदन सभा कक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न विभागीय विषयों की समीक्षा करते हुए विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई और विभिन्न विभागों के लंबित कार्यों की समीक्षा की गई और शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।

वहीं कलेक्टर ने बताया कि राजस्व विभाग के तहत जमीन आवंटन, ऋण पुस्तिका, नक्शा-खसरा जैसे महत्वपूर्ण प्रकरणों को शीघ्र निपटाने के लिए निर्देश दिए गए। वही लोक निर्माण विभाग से संबंधित सर्किट हाउस, जिला पंचायत भवन, पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने स्थित भवनों को खाली कराने और मनेंद्रगढ़- खड़गवां- भरतपुर में सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को आमाखेरवा में 220 बेड का अस्पताल, खोंगापानी में मेडिकल हॉल और पीएचसी खड़गवां व आयुष सीएचसी की पार्किंग व्यवस्था को जल्द पूरा करने को कहा गया। शिक्षा विभाग के तहत स्कूल, गर्ल्स कॉलेज, नवोदय विद्यालय, और आयुष हॉस्टल के लिए जमीन आवंटन को स्वीकृति दी गई। वन विभाग और आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत आने वाली भूमि का निरीक्षण कर कार्य शुरू करने की बात हुई। ऊर्जा विभाग को चिरमिरी, डोमनहिल और खोंगापानी में ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए गए। खेल विभाग को खेल सुविधाओं के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के लिए कहा गया। पर्यटन विभाग से गोंडवाना फॉसिल पार्क में वॉशरूम और पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने और जेल रोड में म्यूज़ियम निर्माण का कार्य जल्द पूरा करने के लिए कहा गया। वहीं औद्योगिक विकास विभाग से 2021 से लंबित उद्योग कार्यालय के प्रकरण का शीघ्र निपटारा करने को कहा गया। उद्यानिकी (हॉर्टिकल्चर) और पशुपालन विभाग को बकरी पालन केंद्र बिहारपुर और पोल्ट्री फार्म के लिए पिपरिया व बंजी बुंदेली में जमीन आवंटन करने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका विभाग को मनेंद्रगढ़ में सामुदायिक भवन, कोटाडोल में वॉशरूम, और नगर पालिका परिसरों में पार्किंग व्यवस्था बनाने को कहा गया। महिला एवं बाल विकास विभाग को इमली गोलाई में गर्ल्स हॉस्टल निर्माण के लिए भूमि आवंटन करने को कहा गया, जबकि मानसिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मानसिक चिकित्सालय हेतु जमीन आवंटन की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पेंशन प्रकरणों, पदोन्नति और अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े मामलों का शीघ्र समाधान करने के लिए कहा गया। ग्रामीण विकास विभाग को प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत निर्माणाधीन सड़कों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश मिले। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में सभी प्रकार के निर्वाचन कार्य सम्पन्न हो चुके हैं, वे अपने-अपने विभागों से जुड़े लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाएं और तय समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करें ताकि जिले में विकास कार्यों की गति बनी रहे।
इस बैठक में संयुक्त कलेक्टर सी.एस. पैकरा, अपर कलेक्टर अनिल सिदार, जनपद पंचायत सीईओ अंकिता सोम शर्मा, एसडीएम लिंगराज सिदार, तहसीलदार, सर्व जनपद सीईओ, सभी नगर पंचायत सीएमओ, जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान