छत्तीसगढ़

ये अस्पताल नहीं, पिकनिक स्पॉट है… CG में मरीज की हालत हुई पस्त, डॉक्टर और पूरा स्टाफ होली खेलने में दिखा मस्त, किसी की जान लेकर ही मानेगा सिस्टम ?

कोरबा. जिले के पाली ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने स्वास्थ्य विभाग की पोल खोलकर रख दी है. तमाम दावे हवे में लटके नजर आए. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एक वीडियो सामने आया है. जिसमें डॉक्टरों की मनमानी देखने को मिली है. डॉक्टर और पूरा स्टाफ मरीजों का इलाज करने की बजाय होली खेलने में मस्त नजर आया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बता दें कि ग्राम पंचायत उतरदा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरा स्टाफ होली मनाता दिखा. कोई डॉक्टर मरीज देखने को तैयार नहीं था. इतना ही नहीं स्वास्थ्य केंद्र में ही गैस-सिलेंडर और बर्तन लेकर पिकनिक पार्टी किया जा रहा था.वहीं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित का पिता डॉक्टरों से बार-बार इलाज करने की बात कह रहा है, लेकिन डॉक्टर ये कहकर पल्ला झाड़ते दिखे कि टॉनिक और दवाई तो दी दिया है. जबकि लड़की की हालत खराब दिखाई दे रही थी. हालांकि, इस मामले में पाली बीएमओ बीएल रात्रे ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. सबंधित स्टॉफ को नोटिस जारी किया गया है. जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी.

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button