छत्तीसगढ़

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने किया बीडीएम अस्पताल, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, हनुमान धारा का निरीक्षण

कलेक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था को लेकर जताई नाराजगी

अस्पताल में सीपेज की समस्या को तत्काल मरम्मत करने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियो को दिए निर्देश

हनुमान धारा में पर्यटन की अच्छी संभावनाए, करेंगे विकसित – कलेक्टर

जांजगीर-चांपा 02 जुलाई 2025/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सालय (बीडीएम), सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, हनुमान धारा, इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर नगर पालिका चांपा अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, एसडीमए चांपा सुमित बघेल, नगर पालिका सीएमओ  भोलाराम सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि मरीजों का बेहतर एवं संवेदनशीलता के साथ इलाज करें तथा शासन की योजनाओं का लाभ समय पर दिया जाए। कलेक्टर ने अस्पताल के महिला-पुरुष वार्ड, शौचालय, पैथोलॉजी लैब, ओटी, प्रसव कक्ष, दंत कक्ष, नेत्र कक्ष, जनऔषधी केन्द्र, बर्न यूनिट एवं अन्य कक्षों का अवलोकन किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में कबाड़ हो चुके बेड सहित विभिन्न सामानों का निपटान न होने पर नाराजगी व्यक्त की एवं एक माह में निपटान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने अस्पताल में आये मरीजो से उनके स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी लेते हुए डॉक्टरों को बेहतर ईलाज करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को देखकर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को स्वच्छ वातावरण मिलना अत्यंत आवश्यक है। यदि सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भवन में हो रहे सीपेज को तत्काल ठीक करने, टाइल्स लगाने और सभी निर्माण कार्यों का मूल्यांकन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने मेडिकल वेस्ट का उचित निपटान करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने एसडीएम सुमित बघेल को नियमित रूप से अस्पताल निरीक्षण करने कहा।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने चांपा नगर स्थित हनुमान धारा क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए कहा कि यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत संभावनाशील है और इसे सुनियोजित रूप से विकसित किए जाने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने नगर पालिका सीएमओ को निर्देश दिए कि हनुमान धारा के आसपास चल रहे सभी कार्यों की अद्यतन जानकारी एकत्रित कर और क्षेत्र को विकसित करने के लिए विस्तृत कार्य योजना शीघ्र तैयार करें। उन्होंने स्वच्छता, मनोरंजन, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सूचना बोर्ड एवं अन्य सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस स्थल को आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके साथ उन्होंने हनुमान धारा परिक्षेत्र अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौध रोपण भी किया।

कलेक्टर ने किया चांपा में एसटीपी निर्माण का अवलोकन दिए समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

कलेक्टर ने नगरीय निकाय चांपा के वार्ड क्र. 13 घोघरा नाला नया फिल्टर प्लांट के पास शासन द्वारा स्वीकृत 5.3 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने एसटीपी कार्य के ठेकेदार को एसटीपी कार्य को निर्धारित समयावधि में उच्चगुणवत्तायुक्त करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शहर के नालों का पानी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से ट्रीट करके ही वापिस नदी में छोड़ा जाएगा। उन्होंने एसडीएम चांपा को कार्य की प्रगति का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि प्लांट के पूर्ण हो होने जाने पर वे स्वयं आकर फंक्शन का टेस्ट एवं वास्तविक स्थिति का जायजा लेंगे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान