कोरबाछत्तीसगढ़

आरएसएस ने विजयादशमी पर 20 स्थानों पर किया कार्यक्रम, 1200 स्वयंसेवक सहभागी

कोरबा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर लिए। कोरबा में संगठन ने परंपरागत रूप से 20 स्थान पर विजयादशमी उत्सव आयोजन किया। इनमें 1200 स्वयंसेवकों की सहभागिता रही। आयोजन के अंतर्गत सभी स्थानों पर शास्त्र पूजन की परंपरा निभाई गई। विजयादशमी उत्सव के दिन वर्ष 1925 को विजयादशमी के दिन नागपुर में संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्य प्रारम्भ किया। 100 वर्ष की यात्रा पूर्ण होने के निमित्त देशव्यापी कार्य किए जा रहे है।


पूर्ण गणवेश में आए स्वयंसेवक

कोरबा नगर के 20 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवको की भागीदारी पूर्ण गणवेश के साथ हुई। भारत माता, डॉ हेडगेवार व श्रीगुरुजी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई। गीत, सुभाषित, अमृत वचन के बाद वक्ताओं ने अपने उद्बोधन दिया। उन्होने स्थापना से लेकर अब तक कि यात्रा का विवेचन किया। संघ के आगामी कार्यक्रमों में कोरबा जिला के 132 मंडलों , बस्ती में उत्सव मनाया जायेगा।


विश्व में सर्वसमर्थ बने भारत, यह संकल्प

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वरुप अन्य संस्थाओ जैसा नहीं है । उसकी शाखाओं में लोग 1 घण्टे आते है। शारीरिक अभ्यास के साथ अपने क्षेत्र, देश, समाज का चिंतन करते हैं। उनमें देशभक्ति, सच्चरित्र, निस्वार्थ भावना जैसे अनेक गुणों का संवर्धन वाले कार्यक्रम भी होते हैं। प्रयास यह है कि समाज की दृष्टि भौतिक विकास के साथ मन, बुद्धि और आध्यात्मिक विकास की दिशा में भी हो। वर्तमान में समाज का सज्जन वर्ग संघ से जुड़ना चाहता है। उनमें एक अद्भुत उत्साह देखने को मिल रहा है। संगठित कार्य शक्ति से विश्व को नया मार्ग देने के साथ भारत को परम वैभव संपन्न बनाने के संकल्प के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपूर्ण हिंदू समाज को संगठित करने में जुटा हुआ है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button