कोरबाछत्तीसगढ़

“रन फॉर यूनिटी” में उमड़ा जनसैलाब : गोपाल मोदी बोले, राष्ट्रीय एकता ही सच्ची देशभक्ति हैं

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

कोरबा। रियासतों में बटे भारत को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत गणराज्य की नींव रखने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस का भव्य आयोजन भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के उर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत  सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। तत्पश्चात “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया, जो सरदार पटेल जी की प्रतिमा स्थल से एन.टी.पी.सी जमनीपाली गेट में संपन्न हुआ। देशभक्ति के नारों के साथ दौड़ में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा वर्ग और नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, महापौर  संजू देवी राजपूत, प्रदेश मंत्री सुश्री रितू चौरसिया तथा पूर्व महापौर जोगेश लांबा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

सरदार पटेल ने राष्ट्र को जोड़ा, हम सबको उसे सशक्त बनाना हैं – गोपाल मोदी

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा की “लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की 565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। उन्होंने दिखाया कि दृढ़ संकल्प, राष्ट्रनिष्ठा और अदम्य साहस से कोई भी असंभव कार्य संभव हो सकता है। आज हमें उनकी एकता, समर्पण और देशभक्ति की भावना से प्रेरणा लेकर राष्ट्र को और सशक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए। श्री मोदी ने सरदार पटेल जी के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्न को साकार किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी नगरवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता और अखंडता के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

महापौर व पूर्व महापौर का संबोधन

महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के बाद देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में जो भूमिका निभाई, वह सदैव स्मरणीय रहेगी। पूर्व महापौर जोगेश लांबा ने कहा कि सरदार पटेल जी की दृढ़ इच्छा शक्ति और अटूट राष्ट्रभक्ति ने भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में खड़ा किया हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अजय विश्वकर्मा, मंजू सिंह, लक्की नंदा, रुक्मणी नायर, नवीन अरोरा, अजय कंवर, अर्जुन गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश लहरे, कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, बालको मंडल अध्यक्ष दिलेंद्र यादव, ज्योति वर्मा, मनोरमा शर्मा,संजय कूर्मवंशी,तुलसी ठाकुर, सुरेंद्र राठौर, महेंद्र सिंह ठाकुर, दर्री मंडल महामंत्री अंजय अग्रवाल, किशोर साहू, प्रदीप सिंह, नीरज ठाकुर, अविनाश दुबे, प्रकाश अग्रवाल, किशोर साहू, मनोज वर्मा, तुलसी ठाकुर, ईश्वर साहू,अजय कश्यप, नारायण ठाकुर, नरेंद्र वाकडे, सुरेश साहू, लक्ष्मण श्रीवास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवाओ और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button