featuredकोरबाछत्तीसगढ़

हसदेव तट पर भक्ति का महासागर : भगवती जागरण मंडल के 31वें भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

देवी सर्वमंगला को अर्पित किए गए छप्पन भोग, कन्या पूजन के साथ हुआ आयोजन


कोरबा। हसदेव नदी के पावन तट पर भगवती जागरण मंडल द्वारा 31वें वर्ष में विशाल भंडारे का भव्य आयोजन श्रद्धा और आस्था के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत देवी सर्वमंगला की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें माता को छप्पन भोग अर्पित किए गए। इसके पश्चात कन्या पूजन कर भंडारे का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर कोरबा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने सहभागिता निभाई। महिलाओं द्वारा अपने-अपने स्तर पर 56 भोग की सुंदर व्यवस्था की गई, जिसे श्रद्धापूर्वक मंदिर में अर्पित किया गया। कन्या पूजन के बाद प्रारंभ हुए भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माता का प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम स्थल पर आध्यात्मिक माहौल उस समय और अधिक भक्तिमय हो गया जब स्थानीय लोक कलाकारों ने भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दीं। भक्ति गीतों की लय पर महिलाओं ने भी नृत्य की प्रस्तुति देकर वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया। हसदेव नदी के तट पर गूंजते भजनों और जयकारों ने पूरे क्षेत्र को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।
आयोजन की सफलता में नगर के अनेक सेवाभावी नागरिकों, स्वयंसेवकों और भगवती जागरण मंडल के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। सभी ने सेवा भाव से अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button