
कोरबा। कटघोरा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तन्मय खन्ना ने एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित शिव मंदिर परिसर में 17 नवंबर से 21 नवंबर 2025 मध्य अवैध तरीके से काटे गए पेड़ों को संज्ञान में लेते हुए अनुमति पत्र एनटीपीसी प्रबंधन से प्राप्त करने हेतु तहसीलदार दर्री को निर्देशित किया है।SDM द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में तहसीलदार दर्री प्रियंका चंद्रा ने एनटीपीसी प्रबंधन को काटी गई पेड़ों की अनुमति पत्र 16 फरवरी तक प्रस्तुत करने नोटिस जारी किया है।
ज्ञात हो कि एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित शिव मंदिर परिसर में 17 नवंबर से 21 नवंबर 2025 के मध्य अवैध तरीके अनेक पेड़ों की कटाई की गई थी।कटाई की कवरेज करने के दौरान एनटीपीसी प्रबंधन मानव संसाधन विभाग प्रमुख शशि शेखर ने न्यूज अग्रदूत के संपादक को फोन कर पेड़ कटाई को प्रसारित नहीं करने कहा गया,बाबजूद न्यूज अग्रदूत ने इसे प्रमुखता से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुभारंभ की गई एक पेड़ मां के नाम अभियान की धज्जियां उड़ाती एनटीपीसी कोरबा शीर्षक के साथ प्रसारित किया था।जिसे कटघोरा अनुविभागीय अधिकारी तन्मय खन्ना ने गंभीरता से लेते हुए एनटीपीसी कोरबा प्रबंधन को जवाब प्रस्तुत करने तहसीलदार दर्री को निर्देशित किया है।
अब देखने वाली बात ये होगी की इस अवैध पेड़ों की कटाई और सबूत मिटाने ड़गालियों अन्यत्र लेजाने में उपयोग किए गए दोनों वाहनों ( ट्रैक्टर )की अनुमति पत्र एनटीपीसी प्रबंधन उपलब्ध कराती है या संपादक सह RTI कार्यकर्ता को सूचना के अधिकार में दिए गए गलत जवाब की तरह राजस्व विभाग को गलत जवाब प्रस्तुत करती है।आगे राजस्व विभाग क्या कार्यवाही करती है?



