featuredकोरबाछत्तीसगढ़

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सरोज पांडेय

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023” को देश के लोकतांत्रिक इतिहास का क्रांतिकारी मोड़ बताते हुए कहा कि अब मातृशक्ति के भाग्य और भविष्य को नई दिशा देने का निर्णायक समय आ गया है। होटल गणेश इन में आयोजित एक प्रभावशाली पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्षों तक महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया, लेकिन उन्हें वास्तविक अधिकार देने का साहस किसी भी सरकार ने नहीं दिखाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह ऐतिहासिक कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में संभव हो पाया है, जिन्होंने महिलाओं को नीति-निर्माण में समान भागीदारी दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया है।

“नारी शक्ति वंदन” बना बदलाव की आधारशिला – सरोज पांडेय

सरोज पाण्डेय ने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023” केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने का सशक्त माध्यम है, जो आने वाले समय में राजनीति और समाज दोनों में बड़ा परिवर्तन लाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा तथा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस पत्रकार वार्ता में स्पष्ट संदेश दिया गया कि अब देश की मातृशक्ति केवल दर्शक नहीं, बल्कि निर्णय लेने वाली शक्ति बनेगी।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” से बदली तस्वीर

सरोज पांडेय ने यह भी कहा कि इससे पहले सरकार ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे अभियान चलाकर समाज में जागरूकता बढ़ाने का काम किया। एक समय था जब बेटियों के जन्म पर उन्हें मार दिया जाता था, जिससे लिंगानुपात में भारी गिरावट आई थी। लेकिन इन अभियानों के कारण आज स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है और महिलाओं की भागीदारी समाज में बढ़ी है। अंत में सरोज पांडेय ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए माननीय प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम देश में महिला सशक्तिकरण को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured निर्धारित समय से विलंब से कार्यालय पहुंचने पर उपसंचालक,समाज कल्याण को कारण बताओ नोटिस featured महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल,मशरूम खेती के प्रशिक्षण से बढ़ेगा स्वरोजगार featured ग्राम आमगांव में पुलिस जनचौपाल : अपराध जागरूकता, महिला सुरक्षा और साइबर सतर्कता पर थाना प्रभारी ने की संवाद featured जनता यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक कोरबा में सम्पन्न, कर्मचारी हित में कई अहम प्रस्ताव पारित featured सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं जिले वासियों के सहयोग से बालोद जिले को हासिल हुआ उल्लेखनीय उलपब्धि: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured सुशासन तिहार के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured 63 लाख रुपए का अवैध मादक पदार्थ को  जलाकर किया गया नस्ट featured जशपुर में चार्टर प्लेन क्रैश होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले,पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद, ड्रोन कैमरा से की जा रही है निगरानी featured कोरबा पहुंची मंदाकिनी: सुन साहिबा सुन… प्यार की धुन… में बच्चों के साथ जमकर थिरकीं featured कलेक्टोरेट में सड़क सुरक्षा पर सख्तीः बिना हेलमेट- सीट बेल्ट पर 14 हजार रुपए की हुई चालानी कार्रवाई featured प्रशासनिक दृष्टिकोण से नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी featured प्रशासनिक दृष्टिकोण से तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी featured जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का नवीन कार्य विभाजन आदेश जारी featured कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक featured कलेक्टर अजीत वसंत ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक