featuredकोरबाछत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण में गड़बड़ी के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

कोरबा। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्‍यक्ष फुलोदेवी नेताम के निर्देश पर कोरबा जिला अध्‍यक्ष द्वय कुसुम द्विवेदी एवं प्रभा तंवर के नेतृत्‍व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण में गड़बड़ी के विरोध में महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया ।

ओपन थियेटर घंटाघर चौक के पास स्‍थापित डॉ.भीम राव राम जी अंबेडकर प्रतिमा के सामने महिला कांग्रेस की जिला शहर और ग्रामीण के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्‍या में उपस्थित रहे, जिन्‍होंने छत्‍तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटी गई साडि़यों में कथित गड़बड़ी और खराब गुणवत्‍ता को लेकर महिला कांग्रेस ने राज्‍य की विभागीय मंत्री के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्री का पुतला दहन किया ।

महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष कुसुम द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में महिला विकास विभाग के द्वारा साडि़यों की खरीदी में 9 करोड़ रूपये के घोटाले और कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि आधा मीटर छोटी और खराब साड़ियॉं बांटने पर आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है । सौ, दो सौ रूपये की साड़ियां केा पांच सौ रूपये के दर से खरीदी की गई है। साड़ी साढ़े पांच मीटर का बोलकर पांच मीटर वाली साड़ी बांटी गई, जो पहनने में छोटी है वहीं गुणवत्‍ताविहिन की साड़ी होने के कारण रंग छोड़ने लगी है ।

ग्रामीण अध्‍यक्ष प्रभा तंवर ने दोषी अधिकारियों और विभागीय मंत्री के खिलाफ कार्यवाही करने और आंगनबांड़ी कार्यकर्ताओं को अच्‍छी गुणवत्‍ता वाली साड़ियां प्रदान करने की मांग की है ।

जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा साड़ी वितरण में भारी अनिमियतताएं हुई है और गुणवत्‍ता में भी कमी देखा गया है। जो प्रदेश भर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों का अपमान है । विभाग एवं विभागीय मंत्री को प्रदेश भर की महिलाओं से माफी मांगते हुए गुणवत्‍तायुक्‍त साड़ियां देने का कार्य करना चाहिए ।

जिला उपाध्‍यक्ष दुष्‍यंत शर्मा ने अपने उदबोधन में कहा कि महिलाओं से बड़े – बड़े वादे कर सत्‍ता में आई सरकार अब उन्‍हें ठगने का काम कर रही है । महतारी वंदन योजना के तहत् प्रतिमाह 1 हजार रूपये देने का वादा था लेकिन आज भी हजारों महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल रहा है । वहीं दो साल से केवाईसी कराने सेंटरों में घंटों लाईन में लगने पड़ रहे हैं ।

ब्‍लॉक प्रभारी एवं जिला कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पांच सौ रूपये में गैस सिलेण्‍डर देने का वादा सिर्फ जुमला रह गया । पांच सौ में गैस सिलेण्‍डर अभी एक हजार में भी नहीं मिल रहा है ।

ब्‍लॉक अध्‍यक्ष पालुराम साहु ने इस मामले को महिलाओं के आत्‍म सम्‍मान का मामला बताते हुए कहा कि पूरे मामले की पारदर्शी जांच हो और दोषियों के विरूद्ध सख्‍त कार्रवाई होनी चाहिए ।

कार्यक्रम को पूर्व अध्‍यक्ष सपना चौहान, युवा कांग्रेस अध्‍यक्ष राकेश पंकज, अजा.प्रकोष्‍ठ के जिला अध्‍यक्ष नारायण कुर्रे (पार्षद) ब्‍लॉक अध्‍यक्ष ए डी जोशी, पूर्व ब्‍लॉक अध्‍यक्ष संतोष राठौर, डॉ.रामगोपाल यादव, शांता मंडावे, रवि खुंटे, हिमांशु सिंह, रामकुमार राठौर, जवाहर निर्मलकर, रमेश वर्मा ने भी संबोधित किया ।
इस अवसर पर संजू पैकरा, हरनारायण राठौर, सी के पाण्‍डेय, संतोषी पाटले, त्रिवेणी, सुनीता तिग्‍गा, सीमा उपाध्‍याय, समसुद्दीन, रज्‍जाक खान, आकाश प्रजापति, अवधेश लाठिया, मीरा सिंह, शकीला बेगम, प्रमिला, हमीदुन, अनिल सिंह, पवन चौहान, राजेश श्रीवास, नजामुद्दीन, जीवन कंवर, नंद कुमार, चंद्रवती साहु, गौतम सिह, महेत्‍तरीन बाई सहित कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित
थे ।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आगडीह एयरस्ट्रिप पहुंचे, हुआ आत्मीय स्वागत featured प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करें : कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured समय सीमा की बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश featured प्रशिक्षु आईएएस क्षितिज गुरभेले को दी गई भावपूर्ण विदाई, एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण featured कलेक्टर-एसपी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय featured ’महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत featured किसानी के नया बछर अक्ति तिहार (अक्षय तृतीया) एवं माटी पूजन दिवस का आयोजन featured सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन जिले के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध featured कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश featured कलेक्टर-एसपी ने जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं पावर प्लांट की ली बैठक featured कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं featured निर्धारित समय से विलंब से कार्यालय पहुंचने पर उपसंचालक,समाज कल्याण को कारण बताओ नोटिस featured महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल,मशरूम खेती के प्रशिक्षण से बढ़ेगा स्वरोजगार featured ग्राम आमगांव में पुलिस जनचौपाल : अपराध जागरूकता, महिला सुरक्षा और साइबर सतर्कता पर थाना प्रभारी ने की संवाद featured जनता यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक कोरबा में सम्पन्न, कर्मचारी हित में कई अहम प्रस्ताव पारित