featuredछत्तीसगढ़

7 छ.ग. बटालियन द्वारा एन.सी.सी के तत्वावधान में जनरल रावत इंटर- इंस्टिट्यूशनल ड्रिल एवं परमवीर मेजर

होशियार सिंह मार्क्समैन शूटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

शहर के प्रतिष्ठित जैन इंटरनेशनल स्कूल में 7 छ.ग. बटालियन एन.सी.सी के तत्वावधान में मेजर होशियार सिंह स्मृति शूटिंग एवं जनरल रावत इंटर-इंस्टिट्यूशनल ड्रिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 8 महाविद्यालय एवं 13 विद्यालय के लगभग 600 एन.सी.सी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में कर्नल लोकेश देव (कमांडिंग ऑफिसर, 7 छ.ग. बटालियन एन.सी.सी) तथा जैन इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य डॉ. एस. एस. राजपूत की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगोपाल गर्ग (आई.पी.एस.), आई.जी. बिलासपुर रेंज रहे।

स्वागत विद्यालय के प्राचार्य डी. एस. एस. राजपूत एवं उप प्राचार्य द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि रामगोपाल गर्ग (आई.पी.एस.), आई.जी. बिलासपुर रेंज ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से कैडेट्स में नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क एवं राष्ट्र भावना सुदृढ होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें उज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे

ड्रिल प्रतियोगिता (व्यक्तिगत येस्ट ड्रिल कमांडर)

जेडी/जेडब्ल्यू वर्ग:

प्रथम कैडेट प्राची यादव (एमएलबी स्कूल, बिलासपुर)

द्वितीय कैडेट निकिता कटारिया (स्वामी आत्मानंद एचएसएस, सकरी, बिलासपुर)

एसडी/एसडब्ल्यू वर्गः

प्रथम कैडेट हर्ष सिंह (सीएमडी कॉलेज, बिलासपुर)

द्वितीय कैडेट मोहित तिवारी (जे.पी. वर्मा कॉलेज, बिलासपुर)

ड्रिल प्रतियोगिता (टीम)

जेडी/जेडब्ल्यू वर्गः

प्रथम एमएलबी बिलासपर एवं डीएवी पब्लिक स्कूल

द्वितीय – जैन इंटरनेशनल स्कूल

तृतीय स्वामी आत्मानंद एचएसएस, सकरी

एसडी/एसडब्ल्यू वर्ग:

प्रथम सीएमडी कॉलेज
द्वितीय बिलासा गर्ल्स कॉलेज

तृतीय – गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, कोनी

फायरिंग प्रतियोगिता (व्यक्तिगत)

जेडी/नेडब्ल्यू वर्ग:

प्रथम कैडेट आदर्श सिंह देव

द्वितीय कैडेट अशी गुत्ता एवं कैडेट केला अपेंद्र

एसडी/एसडब्ल्यू वर्ग:

प्रथम कैडेट अलवीरा नाज

द्वितीय कैडेट अंश सोनी

फायरिंग प्रतियोगिता (टीम)

प्रथम जैन इंटरनेशनल स्कूल, बिलासपुर

द्वितीय रेलवे क्रमांक 2 विद्यालय, बिलासपुर

विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्राचार्य डॉ. एस. एस. राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास होता है।

इस आयोजन को सफल बनाने में कैप्टन आशीष शर्मा, कैप्टन नवीन सिरसवार, बटालियन के अन्य ए.एन.ओ., पी.आई. स्टाफ तथा जैन इंटरनेशनल स्कूल के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अंत में कार्यक्रम का समापन एन.सी.सी. गान एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured 7 छ.ग. बटालियन द्वारा एन.सी.सी के तत्वावधान में जनरल रावत इंटर- इंस्टिट्यूशनल ड्रिल एवं परमवीर मेजर featured सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत मोटर व्हीकल एक्ट की सख्त कार्यवाही, कुल 27 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई featured फर्नीचर दुकान में चोरी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर featured आंबेडकर जयंती पर भाजपा की संगोष्ठी संपन्न, बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संदेश featured महतारी वंदन योजना: सीएससी केंद्रों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से निःशुल्क ई-केवाईसी की सुविधा featured मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन featured अधूरे एवं अप्रारंभ कार्य 15 जून से पहले पूर्ण करें – सीईओ,जिला पंचायत featured सफलता की कहानी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में 774 सड़कों का किया शिलान्यास एवं शुभारभ featured मुख्यमंत्री ने धरोहर पत्रिका द्वितीय संस्करण का किया विमोचन featured सफलता की कहानी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 375 अटल डिजिटल सुविधा केंद्र भवनों का किया लोकार्पण featured जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों को जागरूक करने निकाली हेलमेट जागरूकता रैली featured कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने के दिए सख्त निर्देश featured प्रमुख सचिव ने किया पंचायत विभाग के कार्यों का निरीक्षण featured मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व विधायक स्व.  जगेश्वर राम भगत को दी श्रद्धांजलि featured एसएसपी ने ली क्राईम मीटिंग—अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, कम्युनिटी और ट्रैफिक सुधार पर दिए कड़े निर्देश