featuredकोरबाछत्तीसगढ़

जिले में जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण, प्रगणकों को डिजिटल प्रक्रिया समझने के निर्देश

   अपर कलेक्टर ने किया निरीक्षण

कोरबा, 19 अप्रैल 2026/कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी  कुणाल दुदावत के निर्देशन में अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री ओंकार यादव द्वारा जिले में संचालित प्रगणक एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण कार्यक्रमों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण में उपस्थित सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को जनगणना से संबंधित निर्देशों एवं प्रक्रियाओं को गंभीरता से समझने और सीखने के निर्देश दिए। फील्ड ट्रेनर द्वारा जनगणना के विभिन्न चरणों, उद्देश्य, उपयोगिता तथा मकान सूचीकरण के सिद्धांतों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
अपर कलेक्टर श्री यादव ने बताया कि जनगणना 2027 देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें मकानों की सूचीकरण एवं गणना का डेटा मोबाइल एप के माध्यम से संग्रहित कर ऑनलाइन सिंक किया जाएगा। इस प्रक्रिया में भवन की संरचना, उपलब्ध सुविधाएं, उपयोग में आने वाली सामग्री तथा टीवी, इंटरनेट, मोबाइल, कार आदि सहित कुल 33 बिंदुओं पर जानकारी एकत्र की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान एकत्रित की गई सभी जानकारियां पूर्णतः गोपनीय रखी जाएंगी। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक स्व-गणना (Self Enumeration) में भाग लेने की अपील की, जिससे सटीक एवं सुव्यवस्थित आंकड़े प्राप्त हो सकें।
निरीक्षण के दौरान तहसील पोड़ी उपरोड़ा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी एवं कूलर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि प्रशिक्षणार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही प्रगणकों को जनगणना मैनुअल का गहन अध्ययन करने के लिए भी कहा गया।
इस अवसर पर पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम  मनोज कुमार बंजारे, चार्ज अधिकारी विनय देवांगन, अतिरिक्त तहसीलदार  सुमनदास मानिकपुरी एवं उप संचालक जिला योजना एवं सांख्यिकी  एम.एस. कंवर उपस्थित रहे।
तत्पश्चात शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में संचालित प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया गया। यहां अपर कलेक्टर द्वारा प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से प्रश्न पूछकर उनकी समझ का आकलन किया गया तथा उन्हें जनगणना के इतिहास, उद्देश्य एवं सिद्धांतों से अवगत कराया गया।
पाली तहसील में कुछ प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों की अनुपस्थिति पर उन्होंने तहसीलदार भूषण मंडावी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के माध्यम से स्व-गणना के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured भ्रष्ट अधिकारियों के चलते बुझा गरीब परिवार का चिराग …क्या?दोषी जाएंगे सलाखों के पीछे featured एनकेएच में जॉइंट रिप्लेसमेंट से मरीजों को राहत, तीन सफल सर्जरी ने दर्द से बदली जिंदगी featured जिले में जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण, प्रगणकों को डिजिटल प्रक्रिया समझने के निर्देश featured Big..Breaking… फिर टूटा CSEB का राखड़ बांध,एक की मौत featured मंत्री  श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती राजपूत ने कोरबा रायफल शूटिंग रेंज का किया शुभारंभ featured एसएसपी शशि मोहन सिंह ने 128 लोगों को चेहरे पर लौटाई मुस्कान featured छत्तीसगढ़ में लू का असर तेज,आगे और बढ़ेगी गर्मी- विशेषज्ञों की चेतावनी और संतुलित खानपान की सलाह  featured 7 छ.ग. बटालियन द्वारा एन.सी.सी के तत्वावधान में जनरल रावत इंटर- इंस्टिट्यूशनल ड्रिल एवं परमवीर मेजर featured सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत मोटर व्हीकल एक्ट की सख्त कार्यवाही, कुल 27 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई featured फर्नीचर दुकान में चोरी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर featured आंबेडकर जयंती पर भाजपा की संगोष्ठी संपन्न, बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संदेश featured महतारी वंदन योजना: सीएससी केंद्रों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से निःशुल्क ई-केवाईसी की सुविधा featured मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन featured अधूरे एवं अप्रारंभ कार्य 15 जून से पहले पूर्ण करें – सीईओ,जिला पंचायत featured सफलता की कहानी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में 774 सड़कों का किया शिलान्यास एवं शुभारभ