featuredछत्तीसगढ़

पुसौर में रायगढ़ पुलिस का वृहत जन- जागरूकता कार्यक्रम : साइबर सुरक्षा, सुदृढ बीट सिस्टम, नशा मुक्ति, वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान का दिया गया संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह की पहल पर चौपाल से जुड़ी पुलिसिंग, गांव-गांव जागरूकता का विस्तार

“अब कानून न्याय आधारित”—वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर एसएसपी शशि मोहन सिंह का स्पष्ट संदेश

रायगढ़। थाना पुसौर परिसर में 18 अप्रैल को रायगढ़ पुलिस द्वारा एक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, उप पुलिस अधीक्षक उन्नति ठाकुर, प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी, थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक सहित पुलिस स्टाफ, जनप्रतिनिधि, कोटवार और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सामुदायिक पुलिसिंग को बेसिक पुलिसिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि रायगढ़ पुलिस अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जन-जागरूकता के माध्यम से लोगों को सशक्त करने का कार्य कर रही है। उन्होंने चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान एलईडी स्क्रीन पर “खौफ–द डिजिटल वार”, “कजरी”, “कोटपा” और “यातना” जैसी जागरूकता फिल्मों का प्रदर्शन किया गया, जिससे उपस्थित लोगों को विभिन्न अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

अपने संबोधन में एसएसपी शशि मोहन ने साइबर अपराध को वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि ठग लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने पुसौर क्षेत्र में एक रिटायर्ड शिक्षक के साथ हुई डिजिटल अरेस्ट ठगी का उल्लेख करते हुए बताया कि रायगढ़ पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई कर बेंगलुरु से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना की तत्काल सूचना पुलिस को देना अत्यंत आवश्यक है और इसमें ग्राम कोटवार एवं नागरिकों की भूमिका अहम है। इसी उद्देश्य से जिले में बीट सिस्टम को प्रभावी बनाया गया है, जहां प्रत्येक क्षेत्र में नियुक्त बीट आरक्षक को लोगों से सीधे जुड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम में बीट प्रभारी और सभी बीट आरक्षकों का परिचय भी कराया गया। एसएसपी ने कहा कि वे किसी भी घटना/दुर्घटना की जानकारी बीट आरक्षक को दें, बीट आरक्षक थाना प्रभारी से समन्वय कर समस्या का निदान करेंगे ।

उन्होंने नागरिकों को आगाह करते हुए कहा कि साइबर ठगी से बचने के लिए अनजान कॉल, वीडियो कॉल, लिंक और लालच भरे निवेश प्रस्तावों से दूर रहें। व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप में बिना सत्यापन के जुड़ने से भी बचें। वहीं नशे के विरुद्ध चल रही कार्रवाई का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है, लेकिन समाज की जागरूकता ही सबसे प्रभावी उपाय है। कई गांवों में महिला समितियों द्वारा अवैध शराब के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाना सराहनीय है।

नशे का लेकर उन्होंने कहा कि रायगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत एक माह में 2500 लीटर शराब पकड़ी, गांव-गांव में जहां शराब बिक रहा है, पुलिस कार्रवाई कर रही है, आप सूचना देंगे पुलिस कार्रवाई करेगी ।

एसएसपी ने अपने संबोधन में समाज में बुजुर्गों के सम्मान पर विशेष जोर देते हुए कहा कि नई पीढ़ी को अच्छे संस्कार देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अब कानून न्याय आधारित है और नए प्रावधानों में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है, ऐसे में उनके पालन-पोषण से इंकार करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।

यातायात सुरक्षा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पुसौर क्षेत्र हाईवे से जुड़ा होने के कारण दुर्घटना की आशंका अधिक रहती है, इसलिए वाहन चालकों को गति नियंत्रण, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग तथा शराब सेवन के बाद वाहन न चलाने जैसे नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

डीएसपी उन्नति ठाकुर ने महिला एवं बाल सुरक्षा पर जानकारी देते हुए “हेलो सिस्टर” हेल्पलाइन (9479270533) की जानकारी दी, जिसके माध्यम से महिलाएं किसी भी समय पुलिस सहायता एवं परामर्श प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि रायगढ़ पुलिस महिला अपराधों—जैसे दुष्कर्म, दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा और मानव तस्करी—के मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई कर रही है। साइबर थाना प्रभारी विजय चेलक ने भी साइबर अपराधों के तरीकों और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष मानी मोहित सतपथी, जनप्रतिनिधि, सभी वार्ड पार्षद, सरपंच, कोटवार और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग को और मजबूत करने का संदेश दिया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured राज्यपाल श्री डेका से नो प्लास्टिक कैंपेन की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती आप्टे ने की मुलाकात featured भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत featured रायगढ़ पुलिस की पहल:‘ POLICE– YOUTH UNITY SPORTS’ के तहत दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 1 व 2 मई को featured राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने आयोजित की रेंज के पुलिस अधिकारियों  का कार्यशाला featured मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आगडीह एयरस्ट्रिप पहुंचे, हुआ आत्मीय स्वागत featured प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करें : कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured समय सीमा की बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश featured प्रशिक्षु आईएएस क्षितिज गुरभेले को दी गई भावपूर्ण विदाई, एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण featured कलेक्टर-एसपी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय featured ’महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत featured किसानी के नया बछर अक्ति तिहार (अक्षय तृतीया) एवं माटी पूजन दिवस का आयोजन featured सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन जिले के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध featured कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश featured कलेक्टर-एसपी ने जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं पावर प्लांट की ली बैठक featured कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं