
कोरबा,दर्री। सरदार बल्लभभाई पटेल नगर (साडा कॉलोनी)स्थित अग्र मंगल भवन परिसर में सर्व सुविधा युक्त 04 कमरा का नव निर्मित अग्रसेन भवन का पूजा अर्चना हवन के साथ भव्य लोकार्पण समारोह शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रदीप अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य तथा अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली जेलगांव के अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल के अध्यक्षता में खुशनुमा वातावरण में संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की गरिमामई उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया।



समारोह में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक,युवा,महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए। सभी ने इस नए भवन को समाज की एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि अग्रसेन भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामुदायिक विकास का केंद्र बनेगा।
मुख्य अतिथि प्रदीप अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के भवन समाज को संगठित रखने और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान उन्होंने भवन के विकास के लिए दो लाख रुपए सहायता प्रदान करने की घोषणा की।अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल (प्रगति स्टोर) ने अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली जेलगांव के उत्थान के लिए ग्यारह लाख सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा की।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भी इस उपलब्धि पर समाज के सभी को बधाई देते हुए इसे समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।
कार्यक्रम का समापन सचिव मनोज अग्रवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया,जिसमें आयोजकों ने सभी उपस्थित अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।



