featuredछत्तीसगढ़

वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच हेतु 29 अप्रैल को दे सकते हैं साक्ष्य

संभागायुक्त कार्यालय ने जारी की सूचना

बिलासपुर, 20 अप्रैल 2026/ संभागायुक्त  कार्यालय, बिलासपुर द्वारा  सक्ति जिला के डभरा तहसील के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड, सिंघीतराई  में हुई औद्योगिक दुर्घटना के संबंध में साक्ष्य एवं दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए 29 अप्रैल 2026 को अवसर प्रदान किया गया है । इच्छुक व्यक्ति या संस्था उक्त तिथि को बिलासपुर स्थित संभागीय आयुक्त कार्यालय  के सभाकक्ष में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपस्थित होकर साक्ष्य और तथ्य प्रस्तुत कर सकते हैं।
कार्यालय आयुक्त, बिलासपुर संभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार उक्त दुर्घटना 14 अप्रैल को प्लांट की बॉयलर यूनिट-1 में स्टीम पाइप की वाटर सप्लाई लाइन के जॉइंट में तकनीकी खराबी के कारण हुई थी, जिसमें 34 श्रमिक प्रभावित हुए। घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य शासन द्वारा आयुक्त, बिलासपुर संभाग को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। निर्धारित तिथि को आयोजित सुनवाई के दौरान कोई भी संबंधित व्यक्ति, संस्था अथवा पक्ष यदि घटना से जुड़े तथ्य, साक्ष्य या दस्तावेज प्रस्तुत करना चाहता है, तो वह उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकता है। जांच अधिकारी सह संभागीय आयुक्त  ने सभी संबंधितों से अपील की है कि वे जांच प्रक्रिया में सहयोग करते हुए उपलब्ध साक्ष्य प्रस्तुत करें, जिससे घटना की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जा सके।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक featured वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच हेतु 29 अप्रैल को दे सकते हैं साक्ष्य featured भव्य आयोजन के साथ नव निर्मित अग्रसेन भवन का लोकार्पण, समाज में खुशी की लहर featured पुसौर में रायगढ़ पुलिस का वृहत जन- जागरूकता कार्यक्रम : साइबर सुरक्षा, सुदृढ बीट सिस्टम, नशा मुक्ति, वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान का दिया गया संदेश featured भ्रष्ट अधिकारियों के चलते बुझा गरीब परिवार का चिराग …क्या?दोषी जाएंगे सलाखों के पीछे featured एनकेएच में जॉइंट रिप्लेसमेंट से मरीजों को राहत, तीन सफल सर्जरी ने दर्द से बदली जिंदगी featured जिले में जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण, प्रगणकों को डिजिटल प्रक्रिया समझने के निर्देश featured Big..Breaking… फिर टूटा CSEB का राखड़ बांध,एक की मौत featured मंत्री  श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती राजपूत ने कोरबा रायफल शूटिंग रेंज का किया शुभारंभ featured एसएसपी शशि मोहन सिंह ने 128 लोगों को चेहरे पर लौटाई मुस्कान featured छत्तीसगढ़ में लू का असर तेज,आगे और बढ़ेगी गर्मी- विशेषज्ञों की चेतावनी और संतुलित खानपान की सलाह  featured 7 छ.ग. बटालियन द्वारा एन.सी.सी के तत्वावधान में जनरल रावत इंटर- इंस्टिट्यूशनल ड्रिल एवं परमवीर मेजर featured सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत मोटर व्हीकल एक्ट की सख्त कार्यवाही, कुल 27 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई featured फर्नीचर दुकान में चोरी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर featured आंबेडकर जयंती पर भाजपा की संगोष्ठी संपन्न, बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संदेश