featuredछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

सुशासन तिहार-2026 के लिए व्यापक तैयारी करने के निर्देश

मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहौद को कारण बताओ नोटिस

जांजगीर-चांपा 20 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में सुशासन को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार वर्ष 2025 की तर्ज पर इस वर्ष “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन व्यापक स्तर पर करने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जन शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुशासन की आधारशिला है। आम नागरिकों को पारदर्शी, सरल और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गत वर्ष आयोजित सुशासन तिहार के सकारात्मक परिणामों को देखते हुए इस वर्ष इसे और अधिक व्यापक स्वरूप में लागू किया जाएगा।

कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि सुशासन तिहार के तहत 1 मई से 10 जून 2026 तक जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में 15 से 20 ग्राम पंचायतों के समूह तथा शहरी क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर के आधार पर शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में न केवल जन समस्याओं का समाधान किया जाएगा, बल्कि शासन की योजनाओं के प्रति जन-जागरूकता भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए है । शिविरों में प्राप्त आवेदनों का अधिकतम एक माह के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक आवेदक को उसके आवेदन की स्थिति से अवगत कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने कहा अभियान के दौरान मान. मंत्रीगण, सांसद एवं विधायक, साथ ही मुख्य सचिव और प्रभारी सचिव समय-समय पर शिविरों में शामिल होकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे और आमजन से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। इससे प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता को मजबूती मिलेगी।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिला खनिज न्यास अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन के निर्देशनुसार जिले के प्रभावित क्षेत्रों एवं हितग्राहियों के समग्र विकास के लिए सुनियोजित एवं समयबद्ध 5 वर्षीय परिप्रेक्ष्य योजना तैयार किया जाएगा ।

कलेक्टर ने कहा कि योजना निर्माण से पूर्व बेसलाइन सर्वे कराना अनिवार्य है, जिसे शैक्षणिक संस्थानों, एजेंसियों अथवा संगठनों के माध्यम से कराया जाए। उन्होंने ग्राम सभाओं एवं स्थानीय निकायों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए आवश्यकताओं का आकलन तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने बताया कि बेसलाइन सर्वे के निष्कर्षों के आधार पर अगले पांच वर्षों के लिए रणनीति तैयार की जाएगी, जिसे वार्षिक कार्ययोजनाओं में विभाजित कर क्रियान्वित किया जाएगा। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि 5 वर्षीय योजना में प्राथमिकता वाले क्षेत्र जैसे पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण के साथ-साथ सड़क एवं सिंचाई जैसे विकास को विशेष रूप से शामिल किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि तैयार की गई योजना को डीएमएफ की गवर्निंग काउंसिल से अनुमोदित कराते हुए वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जाए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक वर्ष की वार्षिक योजना, 5 वर्षीय परिप्रेक्ष्य योजना के अनुरूप तैयार की जाए तथा पूर्व वर्षों की उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए लक्ष्य निर्धारित किए जाएं।संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने नगर पंचायत राहौद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कार्यालय में निलंबित कर्मचारी द्वारा कार्य कराए जाने की बात सामने आई थी, कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए 3 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री महोबे ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध और सुचारू रूप से पहुंचे। बैठक में अपर कलेक्टर आर. के. तम्बोली, संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर स्निग्धा तिवारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured कोरबा पहुंची मंदाकिनी: सुन साहिबा सुन… प्यार की धुन… में बच्चों के साथ जमकर थिरकीं featured कलेक्टोरेट में सड़क सुरक्षा पर सख्तीः बिना हेलमेट- सीट बेल्ट पर 14 हजार रुपए की हुई चालानी कार्रवाई featured प्रशासनिक दृष्टिकोण से नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी featured प्रशासनिक दृष्टिकोण से तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी featured जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का नवीन कार्य विभाजन आदेश जारी featured कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक featured कलेक्टर अजीत वसंत ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक featured आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल मैत्री कार्यक्रम का हुआ आयोजन featured राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू- अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित featured जनदर्शन में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं featured लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार featured 10 वीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान featured कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक featured वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच हेतु 29 अप्रैल को दे सकते हैं साक्ष्य featured भव्य आयोजन के साथ नव निर्मित अग्रसेन भवन का लोकार्पण, समाज में खुशी की लहर