featuredछत्तीसगढ़

विवेकानंद स्कूल में एआई और रोबोटिक्स प्रशिक्षण, कलेक्टर ने विद्यार्थियों से किया संवाद

बस्तर के युवाओं को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जगदलपुर, 25 अप्रैल 2026/ बस्तर के युवाओं को आधुनिक तकनीकों और डिजिटल युग की नई संभावनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संजय मार्केट के समीप स्थित विवेकानंद स्कूल (सेजस) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और उभरती तकनीकों पर आधारित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर आकाश छिकारा ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें तकनीकी नवाचार और रचनात्मक सोच के लिए प्रेरित किया।

जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को 21वीं सदी के आवश्यक कौशल जैसे समस्या समाधान, रचनात्मकता और तकनीकी समझ से सशक्त बनाना रहा। इस बैच में 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया और शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का संचालन द पाई जैम फाउंडेशन द्वारा किया गया, जबकि इसके प्रभावी क्रियान्वयन एवं निगरानी में पीपीआईए फेलो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को डिजाइन थिंकिंग के माध्यम से वास्तविक जीवन की समस्याओं की पहचान कर उनके व्यावहारिक समाधान विकसित करने की जानकारी दी गई। साथ ही छात्रों ने एआई की मूल अवधारणाएं, कंप्यूटर विजन, डेटा प्रेडिक्शन और तकनीक के नैतिक उपयोग जैसे विषयों को भी विस्तार से समझा।
कार्यशाला का व्यावहारिक पक्ष विद्यार्थियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। छात्र-छात्राओं ने आर्डुइनो और बेसिक इलेक्ट्रॉनिक्स की सहायता से छोटे-छोटे प्रोजेक्ट तैयार किए तथा तकनीक के उपयोग से दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान का अनुभव प्राप्त किया। बस्तर में आयोजित यह अभिनव पहल विद्यार्थियों को डिजिटल युग की चुनौतियों और अवसरों के अनुरूप तैयार करने के साथ-साथ उन्हें नवाचार और तकनीकी नेतृत्व की दिशा में प्रेरित करने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान