featuredछत्तीसगढ़

सुशासन तिहार- 2026 : जनसमस्याओं के समाधान और योजनाओं की जानकारी का प्रभावी माध्यम

मारकेल सुशासन तिहार में सांसद और विधायक तथा कोलावल शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष हुए शामिल

जगदलपुर, 06 मई 2026/ सुशासन तिहार के तहत जगदलपुर विकासखंड के ग्राम मारकेल एवं बकावंड विकासखंड के कोलावल में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया गया। सुशासन तिहार के तहत आयोजित मारकेल शिविर में सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप एवं विधायक जगदलपुर श्री किरण सिंह देव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शासन की जनहितकारी पहल की सराहना की। जबकि कोलावल में आयोजित शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप सहित अन्य जिला एवं जनपद पंचायत के पदाधिकारी शामिल हुए ।

सांसद बस्तर महेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि सुशासन तिहार शासन-प्रशासन को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से एक त्योहार के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिकतम लाभ उठाएं।

विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि सरकार जनता के लिए सतत कार्य कर रही है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों—विधायक, सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे आम जनता की बात, शंकाओं और समस्याओं को गंभीरता से सुनें तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से विभिन्न विभाग सीधे जनता के बीच पहुंचकर अपनी योजनाओं, कार्यों की जानकारी देते हैं और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करते हैं। सुशासन तिहार का उद्देश्य है कि शासन की योजनाएं कागज़ों तक सीमित न रहें, बल्कि हर पात्र व्यक्ति तक उनका वास्तविक लाभ पहुंचे। आज यहां विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल, योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान का जो प्रयास हो रहा है, वह इसी सोच का परिणाम है कि शासन खुद जनता के द्वार तक पहुंचे।

जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप ने कहा कि जब तक हम गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को नहीं समझेंगे, तब तक वास्तविक विकास संभव नहीं है। इसलिए सरकार द्वारा संचालित सुशासन तिहार पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहां आमजन अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं और उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।सुशासन तिहार के शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण जरूर करवाएं।

सुशासन तिहार के तहत जगदलपुर विकासखंड के ग्राम मारकेल शिविर में 89 आवेदन प्राप्त हुए। मारकेल में आयोजित क्लस्टर स्तरीय शिविर में 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में 29 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनका निरीक्षण सांसद एवं विधायक ने किया।बकावंड विकासखंड के कोलावल में आयोजित सुशासन तिहार में 76 आवेदन प्राप्त हुए, कोलावल आयोजित क्लस्टर स्तरीय शिविर में 13 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए।

मारकेल शिविर में विधायक श्री देव एवं सांसद श्री कश्यप ने कुल 2 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से 30 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। शिविर में बस्तर मुन्ने, नियद नेल्लानार तथा सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा जनकल्याणकारी शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों को लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, सरपंच करतम ने भी संबोधित किया।मारकेल के कार्यक्रम में एसडीएम ऋषिकेश तिवारी, जनपद सीईओ अमित भाटिया, नोडल अधिकारी नेहा देवांगन सहित अन्य अधिकारी और संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।इसी प्रकार कोलावल में आयोजित शिविर में एसडीएम मनीष वर्मा, जनपद सीईओ परमेश्वर कुर्रे, नोडल अधिकारी एवं महिला एवं बाल विकास के अधिकारी मनोज सिन्हा उपस्थित रहे ।

शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ, जीवन में आए सकारात्मक बदलाव

सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि योजनाओं से उन्हें किस प्रकार सीधा लाभ मिला और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आए हैं।

शिविर में मत्स्य पालन हेतु तालाब पट्टा प्राप्त करने वाले हितग्राही, राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना से लाभान्वित किसान, मुख्यमंत्री विशेष सहायता प्राप्त हितग्राही, आयुष्मान कार्ड धारक, महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के लाभार्थियों ने मंच पर आकर अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि शासन की योजनाओं से आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और जीवन स्तर बेहतर हुआ है।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई। मत्स्य विभाग द्वारा जाल एवं आइसबॉक्स प्रदान किए गए। स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान कार्ड और सिकलसेल कार्ड का वितरण किया, वहीं टीबी मरीजों को पोषण आहार के रूप में फूड बास्केट दिया गया। इसके साथ ही मोतियाबिंद ऑपरेशन करवाने वाले हितग्राहियों को चश्मे भी वितरित किए गए। किसानों को किसान किताब, शिक्षा विभाग के द्वारा स्कूली बच्चों को जाति प्रमाणपत्र, गणवेष और पानी बॉटल का वितरण और समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक पेंशन के हितग्राही को वितरण किया गया ।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान