featuredछत्तीसगढ़

जिले में विकास कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग, कलेक्टर ने निर्माणाधीन आईटीआई भवन, खाद्यान्न भंडारण एवं माइनर केनाल पेच वर्क के कार्यों का किया निरीक्षण

जांजगीर-चांपा, 9 मई 2026। कलेक्टर  जन्मेजय महोबे जिले में संचालित विकास कार्यों की लगातार मैदानी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कलेक्टर ने शुक्रवार को बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति, निर्माण गुणवत्ता, निर्धारित समय-सीमा तथा उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्यों में उपयोग की जा रही सामग्री का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।


 कलेक्टर श्री महोबे ने ग्राम लखुर्री में निर्माणाधीन खाद्यान्न भण्डारण संरचना का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने बम्हनीडीह में निर्माणाधीन आईटीआई भवन का जायजा लेते हुए कहा कि भवन पूर्ण होने पर क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा एवं रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने निर्माण एजेंसी को कार्य में आवश्यक तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खपरीडीह से रोहदा के मध्य माइनर केनाल पेचवर्क कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सिंचाई व्यवस्था किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता एवं प्रगति पर सतत नजर रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  गोकुल रावटे, संबंधित विभागों के अधिकारी, निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय featured चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला आरोपी से 2.1 किलो गांजा जब्त