featuredछत्तीसगढ़

खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला मैकेनिक गिरफ्तार

रायगढ़, 14 मई 2026। खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार को बरामद करने में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय कार्रवाई करते हुए दिल्ली से चोरी की कार बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से कार मैकेनिक निकला, जिसने पहले से डुप्लीकेट चाबी तैयार कर योजनाबद्ध तरीके से वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

मामले में पुलिस ने आरोपी मोहम्मद आमिर को गिरफ्तार किया है, जो शाहदरा दिल्ली एवं वर्तमान में लोनी गाजियाबाद का निवासी है। आरोपी चोरी की कार का नंबर प्लेट बदलकर दिल्ली में चला रहा था और उसे डेंट-पेंट कर दूसरे राज्य में बेचने की तैयारी में था।

पुलिस के अनुसार, 6 मई 2026 को प्रार्थी संदीप कुमार ने खरसिया चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके उपयोग में लाई जा रही वेन्यू कार क्रमांक CG 04 MT 7666 घर के सामने से चोरी हो गई है। शिकायत पर थाना खरसिया में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में वाहन एक होटल तक जाते दिखाई दिया। होटल स्टाफ से पूछताछ और वहां जमा पहचान दस्तावेजों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। तकनीकी साक्ष्य और मोबाइल लोकेशन के जरिए आरोपी की लोकेशन दिल्ली में मिली।

जांच में यह भी सामने आया कि वाहन स्वामी विजय ने नवंबर 2025 में दुर्घटनाग्रस्त कार की मरम्मत दिल्ली के एक मैकेनिक से कराई थी। इसी सुराग पर पुलिस टीम दिल्ली रवाना हुई। तीन दिन की लगातार पतासाजी के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पहले ही कार की डुप्लीकेट चाबी तैयार कर ली थी और वाहन के जीपीएस सिस्टम की जानकारी होने के कारण योजनाबद्ध तरीके से खरसिया पहुंचकर कार चोरी की। आरोपी ने कार की मूल नंबर प्लेट हटाकर दिल्ली नंबर प्लेट लगाना भी स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर दिल्ली के एमसीडी पार्किंग क्षेत्र से करीब 6 लाख रुपये मूल्य की चोरी की वेन्यू कार बरामद की गई।

प्रकरण में पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा 318 बीएनएस भी जोड़ी है। आरोपी को दिल्ली कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर रायगढ़ लाया गया, जहां खरसिया न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अनिल सोनी एवं प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन में की गई। मामले के खुलासे में प्रधान आरक्षक शिव कुमार वर्मा, आरक्षक कीर्ति सिदार, केशव चौहान तथा साइबर सेल के धनंजय कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि संपत्ति संबंधी अपराध करने वाले अपराधी रायगढ़ पुलिस की तकनीकी जांच और प्रोफेशनल पुलिसिंग से बच नहीं पाएंगे तथा ऐसे अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय featured चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला आरोपी से 2.1 किलो गांजा जब्त