featuredछत्तीसगढ़

सुशासन तिहार: ग्राम पंचायत तनौद एवं नगर पालिका अकलतरा में हुआ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

जिले के प्रभारी सचिव एस प्रकाश ने किया जन समस्या निवारण शिविर का निरीक्षण

विधायक, प्रभारी सचिव, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाएं गए स्टॉलों का किया अवलोकन, शत प्रतिशत हितग्राहियों को लाभ देने कहा

 जांजगीर-चांपा 14 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की निर्देशानुसार नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जनसमस्या समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज नगर पालिका अकलतरा के कुंवर भुवन भास्कर प्राथमिक एवं माध्यमिक वि वार्ड 12 एवं जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत तनौद के हाई स्कूल तनौद में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत तनौद में आयोजित शिविर में विधायक, प्रभारी सचिव, कलेक्टर, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व संसदीय सचिव सहित अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन कर संचालित योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से हितग्राही मूलक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध सेवा प्रदाय तथा प्राप्त आवेदनों के संवेदनशील निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अतिथियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को आवास की चाबी प्रदान की गई। साथ ही मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण स्वीकृति पत्र, श्रम कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, सुपोषण किट, ऋण पुस्तिका सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज एवं सामग्रियों का वितरण किया गया। स्व-सहायता समूहों की दीदियों को स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु ऋण स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक वितरित कर लाभान्वित किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई। इसके साथ ही विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रदान किया गया। ग्राम पंचायत तनौद में आयोजित शिविर में कुल 1342 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमे 1281 मांग एवं 61 शिकायत से संबंधित है।
शिविर में जिला पंचायत सदस्य प्रमिला साहू,संतोषी सिंह रात्रे, प्रीति दिव्य, जनपद पंचायत पामगढ़ उपाध्यक्ष  रूपचंद साहू, गुलाब सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, मानस जांगड़े, जनपद पंचायत पामगढ़ सदस्य रामबिलास खुंटे, भूनेश्वरी अग्नि सिंह, रामचन्द्र भेंड़पाल, अश्वनी कुर्रे, शांता बाई साहू, भूरी गोड़, त्रिदेव कुमार साहू,रजनी देवी साहू, पूर्णिमा साहू, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सीईओ  गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर आर के तम्बोली सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
जिले के प्रभारी सचिव एस प्रकाश ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार नागरिकों के समस्याओं के प्रभारी निराकरण के लिए प्रदेशभर में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित कर कहा है कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें। साथ ही शिविरों में पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित करें। उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की आव्हान तथा मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के अपील पर्र इंधन की मितव्ययितापूर्ण उपयोग करने, मोटर सायकल चलाते समय हेलमेट व कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने एवं यातायात नियमों का पालने करने की अपील की।
विधायक पामगढ़ शेषराज हरबंश ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से आम जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक आवेदन प्रस्तुत कर शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। साथ ही विभिन्न विभागों को सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ देने एवं प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण करने कहा। जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु किया जा रहा है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मंशानुरूप आयोजित इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं एवं उनका निराकरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।
पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है और नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे तथा नागरिक अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त करें।
 कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि “सुशासन तिहार” का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का पारदर्शी, सरल और त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। सरकार मंशानुरूप आम नागरिकों की शिकायतों और मांगों का समयबद्ध समाधान किया जा रहा है, ताकि लोगों को शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ सुगमता से मिल सके। उन्होंने सभी प्राप्त आवेदनों निराकरण की सूचना आवेदकों को देने कहा। उन्होंने शिविर में लगाये जा रहें विशेष स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने नागरिकों से अपील की।

15 मई को नगर पालिका चांपा एवं ग्राम पंचायत जर्वे ब में लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर

सुशासन तिहार अंतर्गत 15 मई को नगर पालिका चांपा के वार्ड क्र. 20 छत्रपति शिवाजी खेल सभागृह (इंडोर हॉल) एवं जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत जर्वे ब में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। नगर पालिका चांपा के शिविर में वार्ड 11 से 25 कुल 15 वार्ड शामिल होंगे। इसी प्रकार जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत जर्वे ब में कुल 19 ग्राम पंचायत जर्वे-च, पिसौद, उदेबंद, बिरगहनी-च, कुलीपोटा, बसंतपुर, लछनपुर, मड़वा, कुदरी, महुदा-च, उच्चभिट्ठी, जाटा, कमरीद, सिवनी-च, कुरदा, कोसमंदा, बालपुर, रैनपुर, नवागांव ग्राम पंचायत शामिल होंगे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय featured चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला आरोपी से 2.1 किलो गांजा जब्त