featuredकोरबाछत्तीसगढ़

सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

कोरबा, 15 मई 2026/सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज ब्लॉक पोड़ी-उपरोड़ा के दूरस्थ ग्राम पंचायत सिरमिना में जनसमस्या निवारण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक पाली-तानाखार उपस्थित रहे। उनके साथ माधुरी देवी तंवर, अध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद जाखड़, जिला पंचायत सदस्य विद्वान मरकाम, एसडीएम मनोज कुमार बंजारे, जनपद सीईओ  जय प्रकाश डड़सेना, जनपद सदस्य, ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। क्लस्टर की सभी 11 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भी शिविर में सहभागिता की।


शिविर में ग्रामीणों की मांगों एवं शिकायतों से संबंधित कुल 796 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 143 आवेदनों का मौके पर ही संबंधित विभागों द्वारा त्वरित निराकरण किया गया। शेष आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही जारी है। शिविर में अतिथियों के कर-कमलों से खाद्य विभाग द्वारा आठ हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड, पंचायत और मनरेगा विभाग द्वारा दस जॉब कार्ड, कृषि विभाग द्वारा पंप सेट, उद्यान विभाग द्वारा सब्जी बीज तथा सहकारिता विभाग द्वारा तीन हितग्राहियों को चेक का वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि तथा अन्य वक्ताओं ने कहा कि सुशासन तिहार ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का माध्यम है। सभी विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक अनावश्यक रूप से चक्कर नहीं लगाने पड़ते। अतिथियों ने ग्रामीणों से कहा कि वे शिविर में उपलब्ध विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएँ। उन्होंने यह भी कहा कि दूरस्थ क्षेत्र सिरमिना में शिविर का आयोजन होना स्थानीय ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय featured चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला आरोपी से 2.1 किलो गांजा जब्त