
कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और सादगी की अपील पर कोरबा जिला प्रशासन ने सराहनीय पहल करते हुए एक सकारात्मक उदाहरण पेश किया।
शनिवार को लेमरू में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने अलग-अलग सरकारी वाहनों के बजाय एक ही बस में सामूहिक रूप से यात्रा की। इससे न केवल ईंधन की बचत हुई, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सादगी का संदेश भी जनता तक पहुंचा।
जहां अक्सर वीआईपी दौरों में लंबा काफिला चर्चा का विषय बनता है, वहीं कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत की यह पहल लोगों के बीच प्रशंसा का केंद्र बनी हुई है। आम लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह सरकारी कार्यक्रमों में सामूहिक परिवहन को बढ़ावा दिया जाए, तो अनावश्यक खर्च और ईंधन की बर्बादी को काफी हद तक रोका जा सकता है।
सुशासन तिहार के दौरान प्रशासन की यह पहल यह साबित करती है कि इच्छाशक्ति हो तो संसाधनों का बेहतर और जिम्मेदार उपयोग संभव है।



