featuredकोरबाछत्तीसगढ़

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, 57 पौवा शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। थाना दीपका पुलिस ने मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 57 पौवा रोमियो देसी प्लेन शराब एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिलने पर दीपका पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दीपका से दर्री की ओर शराब ले जा रहे दो युवकों को पकड़ा।

57 पौवा शराब और बाइक जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 57 पौवा रोमियो देसी प्लेन शराब, जिसकी कीमत लगभग 5 हजार रुपये बताई जा रही है, जब्त की है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया।

आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

विजय यादव (26 वर्ष), निवासी अयोध्यापुरी दर्री, थाना दर्री, जिला कोरबा

संदीप साहू (21 वर्ष), निवासी जेलगांव चौक, क्वार्टर नंबर 583, थाना दर्री, जिला कोरबा

पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अवैध शराब बिक्री या अन्य अपराध संबंधी सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी या डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button