
कोरबा। “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से चोरी गई बाइक बरामद कर ली गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
प्रार्थी द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 AM 2836 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल लेकर मोतीसागर पारा क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदेही को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 AM 2836, जिसकी कीमत लगभग 9 हजार रुपये बताई गई है, बरामद कर जप्त कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
सूरजजान उर्फ सोनू (27 वर्ष), पिता अजीत जान, निवासी मोतीसागर पारा नदियाखंड, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 467/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की है।
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































