featuredछत्तीसगढ़

महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

रायगढ़ महिला सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में रायगढ़ पुलिस की संवेदनशीलता एक बार फिर देखने को मिली है। “अभियान संवेदना” के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ और अश्लील इशारेबाजी करने वाले आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुसौर क्षेत्र की 36 वर्षीय महिला ने 6 जून 2026 को थाना चक्रधरनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला पिछले करीब 15 दिनों से अपने रिश्तेदार के घर रह रही थी। 5 जून की शाम जब घर के अन्य सदस्य बाजार गए हुए थे और वह अकेली थी, तभी आरोपी विकास निराला (26 वर्ष) ने घर के बाहर आकर महिला के प्रति अश्लील इशारेबाजी की।

महिला ने तत्काल घर का दरवाजा बंद कर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित की। बाद में रिश्तेदारों के लौटने पर पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद थाना चक्रधरनगर में शिकायत दर्ज कराई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 290/2026 के तहत धारा 75(2) एवं 79 बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा से जुड़े मामलों में रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। महिला अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा, महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना एवं थाना चक्रधरनगर पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस का स्पष्ट संदेश

रायगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जा सके।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button