featuredछत्तीसगढ़

भदराखार में जुआ फड़ पर शिवरीनारायण पुलिस की बड़ी रेड, 14 जुआड़ी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 08 जून 2026। जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवरीनारायण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सिंघुल-भदराखार में संचालित जुआ फड़ पर छापा मारकर 14 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोटरसाइकिल और जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 7 जून की देर शाम शिवरीनारायण पुलिस को ग्राम सिंघुल-भदराखार में जुआ खेले जाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी और 14 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ लिया।

एक लाख से अधिक की नकदी जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1 लाख 3 हजार 800 रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल, 52 पत्ती ताश की गड्डी, प्लास्टिक बोरी और फट्टी बरामद की है। जब्त दोपहिया वाहनों में एक स्प्लेंडर पल्स (CG22X7021) एवं एक एसपी-125 बाइक शामिल है, जिनकी अनुमानित कीमत 80 हजार रुपये बताई गई है।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

कार्रवाई में राधेश्याम साहू, दिलीप कुमार पैकरा, विक्की वर्मा, कमलेश कैवर्त, गेंदराम कैवर्त, रतन केंवट, ओम कुमार कैवर्त, जगदीश दास मानिकपुरी, परमेश्वर देवांगन, सुनील केंवट, माधवराम लोहार, समीर प्रेमी, कमलनारायण साहू तथा भीमराम कैवर्त को गिरफ्तार किया गया।

दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 194/2026 एवं 195/2026 के तहत धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी के.पी. सिंह, प्रधान आरक्षक रितेश परमार, छगन साहू, आरक्षक पतिराम यादव, टुकेश्वर डडसेना, कुलदीप खुंटे, बलराम यादव, राजेश कौशिक सहित शिवरीनारायण थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button