
जांजगीर, 12 जून 2026। जिले में कानून- व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन जांजगीर में शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों एवं जवानों का बलवा ड्रिल अभ्यास आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में आयोजित इस अभ्यास में भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया तथा दंगाई गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।


जनरल परेड के बाद आयोजित अभ्यास के दौरान पुलिस बल को विभिन्न परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया गया। साथ ही बलवा नियंत्रण में उपयोग होने वाले उपकरणों एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी भी दी गई।
रक्षित निरीक्षक प्रदीप जोशी एवं अन्य अधिकारियों ने जवानों को निर्देशित किया कि कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता, संयम और अनुशासन के साथ कार्य करें। अधिकारियों ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सदैव तैयार रहने तथा आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
कार्यकुशलता और समन्वय बढ़ाने पर फोकस
बलवा ड्रिल का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की कार्यकुशलता, समन्वय और आपदा अथवा आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की क्षमता को बढ़ाना रहा। अभ्यास के दौरान जवानों ने विभिन्न परिस्थितियों में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का सफल प्रदर्शन किया।
पुलिस विभाग के अनुसार इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं अभ्यास समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं, जिससे पुलिस बल की दक्षता में वृद्धि हो और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर एसडीओपी प्रदीप कुमार सोरी, सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, रक्षित निरीक्षक प्रदीप जोशी, यातायात निरीक्षक रामकुमार जैन, पामगढ़ थाना प्रभारी सावन कुमार सारथी, अकलतरा थाना प्रभारी भास्कर शर्मा, निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय, अजाक थाना प्रभारी कमलेश सेंडे, बम्हनिडीह थाना प्रभारी दिलीप सिंह सहित जिले के प्रशिक्षु उपनिरीक्षक एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































