
दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस की बड़ी पहल, वाहनों के प्रवेश प्रतिबंध हेतु परियोजना निदेशक को लिखा पत्र

जांजगीर-चांपा। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा यातायात पुलिस ने निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर विशेष अभियान चलाया। बलौदा थाना क्षेत्र में संचालित इस कार्रवाई के दौरान एक ही दिन में 96 वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर चेकिंग पॉइंट लगाए गए। जांच के दौरान प्रतिबंधित और जोखिमपूर्ण मार्ग का उपयोग कर रहे वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई तथा उन्हें सुरक्षित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की समझाइश दी गई।
भारतमाला मार्ग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग
यातायात पुलिस ने बढ़ती दुर्घटना संभावनाओं को देखते हुए भारतमाला परियोजना के परियोजना निदेशक, कोरबा को पत्र भेजकर बलौदा क्षेत्र से गुजरने वाले निर्माणाधीन मार्ग पर छोटे और बड़े सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया है। पुलिस का मानना है कि निर्माण कार्य जारी रहने के कारण इस मार्ग पर यात्रा करना बेहद जोखिमपूर्ण है।
सुरक्षा के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि जब तक भारतमाला मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो जाता, तब तक इस मार्ग का उपयोग न करें। पुलिस ने कहा कि दुर्घटनाओं से बचने के लिए वैकल्पिक एवं सुरक्षित मार्गों का चयन करें तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्माणाधीन मार्ग पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































