
सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, 50 किलो चोरी का चावल बरामद; दो साथी अब भी फरार
सक्ती। चलते ट्रक पर चढ़कर चावल की बोरियां चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को सक्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का 50 किलोग्राम चावल बरामद किया गया है, जबकि वारदात में शामिल उसके दो अन्य साथी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, वार्ड क्रमांक 14 सक्ती निवासी संकेत गोयल ने थाना सक्ती में शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 जून 2026 को उसके ट्रक में सरवानी स्थित मारुति एग्रोवेट राइस मिल से 580 बोरी सीएमआर चावल लोड कर शासकीय गोदाम टेमर भेजा गया था। गोदाम में माल उतारते समय 50-50 किलोग्राम की तीन बोरी चावल कम पाई गई।
मामले की जांच के दौरान सरवानी से टेमर मार्ग के विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। टेमर स्थित एक फर्नीचर दुकान के सीसीटीवी फुटेज में एक युवक चलते ट्रक पर चढ़कर चावल की बोरियां नीचे गिराते हुए दिखाई दिया, जबकि दो अन्य युवक मोटरसाइकिल पर उसके साथ नजर आए।
पुलिस अधीक्षक प्रफ्फुल कुमार ठाकुर के निर्देशन में गठित टीम ने जांच कर आरोपी की पहचान नंदेली निवासी नितिन कुमार पटेल (21 वर्ष) के रूप में की। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर ट्रक से तीन बोरी चावल चोरी करना स्वीकार कर लिया।
आरोपी के हिस्से में आए 50 किलोग्राम चावल को पुलिस ने बरामद कर जब्त कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































