
कोरबा,दर्री। शहरवासियों के लिए आतिथ्य एवं स्वाद का नया केंद्र बनने जा रहा होटल मायरा ब्लिस और सागोन लीफ रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन समारोह आगामी 20 जून 2026, शनिवार को आयोजित किया जाएगा। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के श्रम मंत्री एवं नगर विधायक लखनलाल देवांगन होंगे। वहीं कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी। विशेष अतिथि के रूप में नरेंद्र देवांगन उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों के अनुसार होटल मायरा ब्लिस आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित लग्जरी रूम, भव्य बैंक्वेट हॉल, उत्कृष्ट भोजन व्यवस्था एवं पर्याप्त पार्किंग जैसी सुविधाएं प्रदान करेगा। वहीं सागोन लीफ रेस्टोरेंट अपने स्वादिष्ट व्यंजनों और आकर्षक माहौल के साथ लोगों को नया अनुभव देने के लिए तैयार है।
यह शुभारंभ समारोह सायं 5 बजे से होटल मायरा ब्लिस, सरदार पटेल नगर,जमनीपाली, कोरबा में आयोजित होगा। इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं शहरवासियों को सादर आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम के आयोजक गौरीशंकर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, रजत अग्रवाल एवं समस्त अग्रवाल परिवार ने अधिक से अधिक लोगों से उपस्थित होकर शुभारंभ समारोह की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































