
रायगढ़, 19 जून 2026। रायगढ़ पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत 1 करोड़ 77 लाख रुपये की निवेश धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी विश्वजीत देवनाथ को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को जांजगीर-चांपा जिले से पकड़कर रायगढ़ लाया गया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, दरोगापारा निवासी संजय मिश्रा ने 30 मई 2026 को थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2022 में उनकी मुलाकात विश्वजीत देवनाथ से हुई थी। आरोपी ने स्वयं को एलईडी बल्ब निर्माण और शेयर मार्केट ट्रेडिंग व्यवसाय से जुड़ा बताते हुए निवेश पर प्रतिमाह 6 प्रतिशत रिटर्न तथा मूलधन पर अतिरिक्त लाभ का लालच दिया। शुरुआती महीनों में नियमित भुगतान कर उसने निवेशकों का विश्वास जीता और बाद में बड़ी रकम निवेश कराने में सफल रहा।
13 से अधिक निवेशकों से जुटाए 1.77 करोड़ रुपये
जांच में सामने आया कि आरोपी ने संजय मिश्रा सहित 13 से अधिक लोगों से कुल 1 करोड़ 77 लाख 10 हजार रुपये निवेश कराए थे। बाद में निवेशकों को संदेह हुआ कि आरोपी के पास शेयर ट्रेडिंग संबंधी आवश्यक दस्तावेज और डीमैट खाते का कोई प्रमाण नहीं है। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
जांजगीर-चांपा से हुई गिरफ्तारी
अपराध क्रमांक 288/2026 के तहत दर्ज मामले की जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी के खिलाफ जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में गठित टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में कबूला निवेश योजना चलाने का सच
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लोगों से निवेश कराकर विभिन्न बैंक खातों और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से शेयर बाजार में रकम लगाता था। शुरुआत में निवेशकों को भुगतान किया गया, लेकिन बाद में शेयर बाजार में नुकसान होने के कारण वह रकम लौटाने में असफल रहा। आरोपी ने यह भी बताया कि उसके उपयोग की फॉर्च्यूनर वाहन और कुछ बैंकिंग दस्तावेज पहले ही चांपा पुलिस द्वारा जब्त किए जा चुके हैं।
वित्तीय लेनदेन की जांच जारी
पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों, ट्रेडिंग खातों और अन्य वित्तीय लेनदेन की विस्तृत जांच कर रही है। साथ ही निवेश नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
एसएसपी ने किया सतर्क रहने का आह्वान
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि शेयर मार्केट, ऑनलाइन निवेश या अधिक मुनाफे का लालच देने वाली किसी भी योजना में निवेश करने से पहले उसकी वैधता और दस्तावेजों का सत्यापन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध निवेश योजना या साइबर ठगी की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाना में दें। रायगढ़ पुलिस ऐसे आर्थिक अपराधों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई कर रही है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































