featuredकोरबाछत्तीसगढ़

संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सघन बाइक पेट्रोलिंग, कई पर कार्रवाई

कोरबा, 24 जून 2026। शहर में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत संवेदनशील क्षेत्रों में सघन बाइक पेट्रोलिंग एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस ने असामाजिक तत्वों, अड्डेबाजी करने वालों और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार बाइक पेट्रोलिंग का उद्देश्य उन क्षेत्रों तक त्वरित पहुंच सुनिश्चित करना है, जहां चार पहिया वाहन आसानी से नहीं पहुंच सकते। संकरी गलियों और अंदरूनी इलाकों में पहुंचकर पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही है तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

अभियान के तहत थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्र के डिगापुर, सिंगापुर और टीपी नगर चौक सहित थाना कोतवाली क्षेत्र के राताखार, रामसागरपारा, मोतीसागरपारा, पुरानी बस्ती, सीतामढ़ी, इमलीडुग्गू, रेलवे स्टेशन और संजय नगर जैसे संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई।

चेकिंग और पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने 03 संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धारा 128 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। वहीं 01 व्यक्ति के खिलाफ धारा 36(च) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इसके अलावा मॉडिफाइड साइलेंसर और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की सघन बाइक पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अड्डेबाजी या अवैधानिक कार्य की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button