
कोरबा। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में सार्वजनिक शांति भंग करने तथा विवाद और अशांति फैलाने की आशंका वाले व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए 14 प्रकरणों में धारा 128 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धारा 128 BNSS के तहत उन व्यक्तियों पर कार्रवाई की जाती है जिनसे भविष्य में शांति भंग होने या कानून व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना रहती है। कार्रवाई के दौरान संबंधित व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की विवादित या असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने तथा कानून व्यवस्था का पालन करने के लिए पाबंद किया गया है।
इसके साथ ही कोरबा पुलिस ने रात्रि के समय अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों पर भी निगरानी बढ़ाते हुए कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण और आम नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी प्रतिबंधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































