
प्रभा मंथा बनीं अध्यक्ष, वृद्धाश्रम निर्माण कार्य में तेजी लाने का संकल्प

रायपुर, 25 जून, मेघा तिवारी। लायंस क्लब रायपुर शिखर की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए नई टीम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। क्लब की नई अध्यक्ष के रूप में प्रभा मंथा ने पदभार ग्रहण किया, जबकि दविन्दर ग्रेवाल को सचिव एवं किरण बाला खलको को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम के दौरान क्लब द्वारा संचालित सामाजिक गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। विशेष रूप से दतरेंगा में लगभग चार हजार वर्गफीट क्षेत्र में प्रस्तावित वृद्धाश्रम निर्माण परियोजना को शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया गया। सदस्यों ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को समाजसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसे प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।
क्लब की चार्टर अध्यक्ष सरोज पांडेय ने कहा कि दतरेंगा स्थित वृद्धाश्रम परियोजना अपने आप में एक अनूठी पहल है, जिसके पूरा होने का क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से इंतजार है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी इस परियोजना को गति प्रदान करेगी और समाजहित के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।
समारोह में शपथ अधिकारी ने क्लब से जुड़े 12 नए सदस्यों को भी शपथ दिलाई। इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी, सदस्यगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन समाजसेवा और मानव कल्याण के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































