
कोरबा। जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रजगामार चौकी पुलिस ने नशे और अवैध शराब के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाते हुए ग्राम बुंदेली में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की। इस दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई।

रजगामार चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने लोगों से नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा युवाओं को भी नशे से बचाने के लिए जागरूक करने का आग्रह किया।
बैठक में ग्रामीणों से कहा गया कि गांव में कहीं भी अवैध शराब बिक्री या अन्य नशीले पदार्थों की गतिविधियां दिखाई दें तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
इस अवसर पर ग्राम कोटवार द्वारा मुनादी कर लोगों को चेतावनी दी गई कि अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व रजगामार चौकी पुलिस ने इसी गांव में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की थी।
कोरबा पुलिस का कहना है कि “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराध नियंत्रण, नशे के विरुद्ध कार्रवाई और जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे, ताकि समाज को सुरक्षित और नशामुक्त बनाया जा सके।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































