
जांजगीर-चांपा, 27 जून 2026। जिला पुलिस द्वारा आमजन को नए आपराधिक कानूनों की जानकारी देने और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से थाना सारागांव क्षेत्र के ग्राम चोरिया में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, व्यापारी एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएसपी जांजगीर योगिता बाली खापर्डे ने उपस्थित लोगों को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) सहित नए आपराधिक कानूनों की महत्वपूर्ण जानकारियां सरल एवं सहज भाषा में दीं।
उन्होंने बताया कि नए कानूनों का उद्देश्य न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बनाना है। साथ ही नागरिकों से कानूनों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति अभियान के तहत भी लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और शिक्षा, खेलकूद तथा अन्य सकारात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी नकारात्मक असर डालता है। इसलिए समाज को नशामुक्त बनाने में सभी की सहभागिता आवश्यक है।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, व्यापारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस ने कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































