featuredछत्तीसगढ़

घोंघाडीह नाला के पास जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, ₹16,550 नकद और ताश पत्ती जब्त

कोटा, बिलासपुर। “चेतना विरुद्ध नशा एवं प्रहार अभियान” के तहत कोटा पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश, एक बोरी की फट्टी तथा ₹16,550 नकद जब्त किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अपराधों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 27 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग ग्राम घोंघाडीह नाला के पास रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों में राजा रजक, सूरज कश्यप, आदित्य बंजारे, नितेश साहू, सोमनाथ शर्मा एवं कमलेश केंवट शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश, एक बोरी की फट्टी और ₹16,550 नकद जब्त किया।

आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 523/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं बीएनएस की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी, प्र. उप निरीक्षक जय नागरे, प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह, आरक्षक दीप सिंह कंवर तथा एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button